Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 BO Collection Day 1: पहले दिन की कमाई में ‘माइकल’ ने मारी बाजी, ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को मिली ठंड़ी ओपनिंग
Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 BO Collection Day 1: दो नई फिल्में 'माइकल' और 'गिन्नी वेड्स सनी 2' सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी हैं। दोनों फिल्मों का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार था। अब आइए जानते हैं कि ओपनिंग डे पर कौन सी फिल्म ने कितनी की कमाई।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Michael Vs Ginny Weds Sunny 2 Box Office Collection Day 1: सिनेमाघरों में इस हफ्ते दो बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं, जिनमें 'गिन्नी वेड्स सनी 2' और 'माइकल' शामिल हैं। जहां एक ओर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, वहीं दूसरी तरफ ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन की बायोपिक ने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बना ली है। आइए आपको बताते हैं कौन सी फिल्म ने कितना रिस्पॉन्स रहा है।
‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की धीमी शुरुआत
अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर इस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लगभग 30 लाख की कमाई की है। हिंदी ऑक्यूपेंसी करीब 8 प्रतिशत रही, जो कि उम्मीद से काफी कम मानी जा रही है। फिल्म के पहले दिन लगभग 1,199 शोज चले। भारतीय नेट कलेक्शन 30 लाख और ग्रॉस कलेक्शन करीब 36 लाख रहा। हालांकि मेकर्स को उम्मीद है कि वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है।
‘माइकल’ ने मचाया धमाल
वहीं दूसरी ओर माइकल फिल्म ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत की है। पहले दिन फिल्म ने 3.80 करोड़ की कमाई की, जबकि प्री-पेड शोज से 1.70 करोड़ पहले ही आ चुके थे। इस तरह फिल्म का कुल कलेक्शन 5.50 करोड़ तक पहुंच गया। आंकड़ों के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले ही दिन ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ को काफी पीछे छोड़ दिया है।
स्टार कास्ट पर एक नजर
‘माइकल’ में माइकल जैक्सन का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है, जबकि यंग माइकल के रोल में जूलियानो क्रु वाल्डी नजर आए हैं। दोनों कलाकारों की एक्टिंग को दर्शकों से सराहना मिल रही है। वहीं ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर के अलावा लिलेट दुबे, सुधीर पांडे और नयनी दीक्षित अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।