‘किसकी जेब में है…’; Dhurandhar 2 के मेकर्स से राकेश बेदी को मिला 1 करोड़ का बोनस? एक्टर ने ‘जमील जमाली’ अंदाज में दिया जवाब
Rakesh Bedi in Dhurandhar 2: हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि राकेश बेदी के परफॉर्मेंस से खुश होकर ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने उन्हें एक करोड़ रुपये का बोनस दिया है जिसपर अब एक्टर ने रिएक्ट किया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Rakesh Bedi in Dhurandhar 2: सीनियर कॉमिक एक्टर राकेश बेदी को ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने वो फेम और प्यार दिलाया, जिसके वो हमेशा से हकदार थे। उनका पाकिस्तानी राजनेता जमील जमाली का किरदार दर्शकों के बीच जमकर हिट हुआ जो फिल्म का सबसे बड़ा सरप्राइज पैकेज निकला। हाल ही में ऐसी खबरें आई थीं कि राकेश बेदी के परफॉर्मेंस से खुश होकर ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने उन्हें एक करोड़ रुपये का बोनस दिया है जिसपर अब एक्टर ने रिएक्ट किया है।
बॉलीवुड हंगामा ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि “राकेश बेदी ने जमील जमाली के रूप में दर्शकों को एंटरटेन किया और उनका दिल जीता। उनके डायलॉग मीम्स की दुनिया में अमर हो गए। उनके किरदार से जुड़े ट्विस्ट ने कमाल कर दिया”। इसी से खुश होकर डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर राकेश को 1 करोड़ रुपये का बोनस दिया है। हालांकि, राकेश ने इन अफवाहों को मजाकिया अंदाज में खारिज कर दिया।
‘धुरंधर’ के मेकर्स से राकेश बेदी को मिले 1 करोड़?
राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वायरल खबर का खंडन किया है। उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए ‘धुरंधर’ के मेकर्स से बोनस मिलने की अफवाहों को खारिज कर दिया। उन्होंने ‘जमील जमाली’ के अंदाज में तंज कसते हुए कहा-
“कई लोग मुझे ये बता रहे हैं कि मुझे ‘धुरंधर’ के बाद प्रोडक्शन हाउस से एक करोड़ रुपये मिले हैं। तो भैया वो कहां पड़ा है, किसके घर में रखा है, किसकी जेब में है, मुझे बता दो यार, किसी ने कहां गाड़ रखा है। बता दो ताकि मैं जाकर ले लूं क्योंकि मेरे अकाउंट में तो अभी तक नहीं आया है।”
उन्होंने आगे कहा, “मेरे अकाउंट में तो पैसा नहीं दिख रहा है। और अगर आ गया तो मैं दूंगा या शायद ना भी बताऊं कि मुझे मिल गया है लेकिन फिलहाल तो नहीं मिला है। अगर आप दिलवा सकते हो तो प्लीज दिलवा दो”।
Advertisement
‘धुरंधर’ के लिए राकेश बेदी की फीस
बॉलीवुड हंगामा की उसी रिपोर्ट में बताया गया है कि राकेश बेदी को दोनों फिल्मों (‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर द रिवेंज’) के लिए 50 लाख रुपये दिए गए थे। उन्होंने अपनी शानदार एक्टिंग स्किल्स और कॉमिक टाइमिंग की बदौलत जमील जमाली के किरदार को यादगार बना दिया।
ये भी पढ़ेंः Dhurandhar 2 के बाद राकेश बेदी की निकल पड़ी, ‘जमील जमाली’ का किरदार हुआ हिट, तो मेकर्स ने दिया इतने करोड़ का बोनस?