Dhurandhar 2 Rakesh Bedi

Dhurandhar 2 के बाद राकेश बेदी की निकल पड़ी, ‘जमील जमाली’ का किरदार हुआ हिट, तो मेकर्स ने दिया इतने करोड़ का बोनस?

Dhurandhar 2 Rakesh Bedi: आदित्य धर की 'धुरंधर' और 'धुरंधर द रिवेंज' बड़े पर्दे पर ब्लॉकबस्टर रहीं। इसका एक-एक किरदार दर्शकों के बीच हिट हो गया, खासतौर पर ‘जमील जमाली’ का किरदार जिसे राकेश बेदी ने निभाया है।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘धुरंधर 2’ से कई सितारे लाइमलाइट में आ गए। खासतौर पर सीनियर एक्टर राकेश बेदी जिन्हें अक्सर उनके कॉमिक रोल के लिए जाना जाता था लेकिन आदित्य धर की फिल्म ने उन्हें बड़े पैमाने पर लोकप्रिय कर दिया है।

Image: @therakeshbedi/instagram
camera icon
2/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब उनके परफॉर्मेंस से खुश होकर ‘धुरंधर 2’ के प्रोड्यूसर्स ने उन्हें खास तोहफा दिया है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की माने तो, राकेश बेदी को ‘धुरंधर’ के मेकर्स ने एक करोड़ रुपये का बोनस दिया है। 

Image: @therakeshbedi/instagram
Advertisement
camera icon
3/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

पोर्टल को एक सूत्र ने बताया कि “जमील जमाली के रूप में राकेश बेदी ने दर्शकों को एंटरटेन किया और उनका दिल जीता। उनके डायलॉग मीम्स की दुनिया में अमर हो गए। उनके किरदार से जुड़े ट्विस्ट ने कमाल कर दिया”।

Image: @therakeshbedi/instagram
camera icon
4/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

राकेश बेदी ने अपने किरदार को यादगार बना दिया। एक्टर को दोनों फिल्मों के लिए 50 लाख रुपये दिए गए थे लेकिन सीक्वल की रिलीज के बाद मेकर्स ने उन्हें बोनस देने का फैसला किया है।

Image: @therakeshbedi/instagram
Advertisement
camera icon
5/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

सूत्र ने आगे बताया कि डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने भाई और पार्टनर लोकेश धर के साथ मिलकर राकेश बेदी को 1 करोड़ रुपये का चेक दिया यानि यह फ्रेंचाइजी के लिए उनके द्वारा ली गई फीस का दोगुना था।

Image: @therakeshbedi/instagram
camera icon
6/6
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी में राकेश बेदी के अलावा रणवीर सिंह, सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना ने अहम किरदार निभाया है। 

Image: instagarm
Published By :
Sakshi Bansal

पब्लिश्ड