अपडेटेड 24 June 2025 at 09:18 IST
Aaj Ka Rashifal: कई राशियों के जीवन में खुशियां लेकर आएगा आज का दिन, कुछ को हो सकता है आर्थिक नुकसान; पढ़े आज का राशिफल
Aaj ka Rashifal 24th June 2025: आज मंगलवार 24 जून का दिन कई राशियों के लिए खुशियां लाने वाला है। तो कुछ राशि के जातकों को बेहद सावधान रहने की जरूरत है। कुछ राशि के लोगों को आज आर्थिक नुकसान भी हो सकता है। जानते हैं कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का आज का दिन...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj ka Rashifal 24th June 2025: मंगलवार, 24 जून 2025 का दिनन कुछ राशियों के लिए जीवन में नई उम्मीदें और तरक्की की राह लेकर आया है। तो वहीं कुछ राशियों को सतर्क रहने की जरूरत है। ग्रहों की चाल इशारा कर रही है कि आज कुछ लोगों को आर्थिक मोर्चे पर संभलकर चलने की आवश्यकता होगी। वहीं कुछ को मेहनत का मीठा फल मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको नए अवसर मिलेंगे और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में आप सफल होंगे। अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें और बेफिजूल की चीजों में पड़ने से खुद को बचाएं।
वृषभ राशि
आपका आज का दिन मिला-जुला बीतने वाला है। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से उन्हें पार कर लेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। किसी को उधार देने से आज के दिन बचें।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का आज का दिन सामान्य बीतेगा। आप मेहनत से किए गए आपके काम में सफल होंगे। घर अपने रिश्तों पर भी ध्यान दें और उन्हें मजबूत बनाएं। आज के दिन लंबी यात्रा से बचें।
Advertisement
कर्क राशि
आपका आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी पुराने और खास दोस्त से आपकी मुलाकात हो सकती है, जिसके साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। घर में अनबन का माहौल रहेगा। आर्थिक स्थिति भी डामाडोल रह सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखें और आगे बढ़ें। परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का आज का दिन ठीक ठाक बीतेगा। नए नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। किसी के झगड़े में आज के दिन न पड़े।
तुला राशि
आज का आपका दिन परेशानियों से भरा बीतेगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकती है। जीवनसाथ हर हाल में आपका साथ निभाएगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। खास लोगों के साथ आप अच्छा वक्त बिताएंगे। दुश्मनों से थोड़ा सावधान रहें। फिजूलखर्च से भी बचें।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। आपके विरोधी आज आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश कर सकते हैं। किसी से भी उलझने से बचें। अपनी सेहत का ध्यान रखें।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों का दिन बढ़िया बीतेगा। घर में खुशियों का माहौल रहेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होते दिखेंगे। दिल की बात कहने के लिए आज का दिन अच्छा है। लोग आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे।
कुंभ राशि
आपका दिन सामान्य बीतेगा। पैसों को लेकर आज कुछ परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। दोस्तों और करीबियों की मदद से आपकी हर समस्या हल होगी। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों का आज का दिन मिला जुला बीतेगा। कार्यक्षेत्र पर आपकी अनबन हो सकती है। गुस्से पर थोड़ा काबू रखें। कोई भी फैसला लेते समय माता-पिता या फिर किसी बड़े-बुजुर्ग की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 24 June 2025 at 09:18 IST