अपडेटेड 23 July 2025 at 08:17 IST

Aaj ka Rashifal: स्वास्थ्य में सुधार, धन की वृद्धि, जानें शिवरात्रि पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत

Aaj ka rashifal 23rd July 2025: आज यानी 23 जुलाई को शिवरात्रि पर 12 राशियों का दिन कैसे जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

aaj ka rashifal
Aaj ka Rashifal: स्वास्थ्य में सुधार, धन की वृद्धि, जानें शिवरात्रि पर किन राशियों की चमकेगी किस्मत | Image: freepik

Aaj ka rashifal 23rd July 2025: बता दें कि इन दिनों चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य व बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आज यानि 23 जुलाई को सावन की शिवरात्रि पर 12 राशियों का दिन कैसे जाने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन आज यानि 23 जुलाई को कैसा जाएगा, पढ़ते हैं आगे…

मेष राशि 

आज मित्रों के साथ मिल सकता है। पराक्रम रंग ला सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार अच्छा है। पाली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

वृषभ राशि 

आज पैसों का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार भी बहुत ही अच्छा रहेगा। कुटुंब में वृद्धि हो सकती है। पीली वस्तु का दान जरूर करें।  

मिथुन राशि 

स्वास्थ्य पहले से अच्छा होगा। प्रेम संतान व व्यापार तीनों ही अच्छे रहेंगे। आज का दिन कुल मिलाककर अच्छा जा सकता है। काली जी को प्रणाम जरूर करें।  

Advertisement

कर्क राशि 

आज शुभ कामों में मन लग सकता है। स्वास्थ्य बहुत अच्छा जा सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी हो सकती है। व्यापार अच्छा है। हालांकि ज्यादा खर्च करने से बचें। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

सिंह राशि 

यात्रा का योग बनेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

Advertisement

कन्या राशि

राजनीतिक लाभ मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है। प्रेम संतान व व्यापार की स्थिति अच्छी रह सकती है। भगवान विष्णु को प्रणाम जरूर करें।  

तुला राशि 

आज का दिन अच्छा जा सकता है। यात्रा के योग बन सकते हैं। समय बहुत अच्छा रह सकता है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।  

वृश्चिक राशि 

आज आपको चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में आ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

धनु राशि 

आज अपनों का साथ मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। आज पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

मकर राशि 

आज दुश्मन दोस्त बन सकते हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम रह सकता है। प्रेम संतान व व्यापार के साथ स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु का दान आज के दिन जरूर करें।  

कुंभ राशि 

यदि आप विद्यार्थी हैं तो आज का दिन आपका अच्छा जा सकता है। व्यापार बहुत अच्छा रह सकता है। प्रेम के लिए भी समय ठीक है। आज लेखक कवि और साहित्यकारों के लिए भी अच्छा समय है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।  

मीन राशि 

आज के दिन सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। भूमि, भवन की खरीदारी हो सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान के साथ स्थिति अच्छी है। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

ये भी पढ़ें - Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि आज,शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये फल और फूल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 08:17 IST