अपडेटेड 22 November 2025 at 07:19 IST
Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: आज शनिवार के दिन इन 4 राशियों को मिलेगा मेहनत का फल, यात्रा में बरतनी होगी सावधानी; देखें दैनिक राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: आज शनिवार का दिन किन राशियों के लिए भाग्यशाली माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से 12 राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 22 November 2025: ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं हर राशि का संबंध ग्रहों और नक्षत्रों से है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति को उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में आज शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
आज मेष राशि वालों का दिन व्यवसाय में लाभ लेकर आया है। आपकी सेहत में पहले से सुधार होगा। नौकरीपेशा जातकों को खुशखबरी मिल सकती है। आजृ अपने मन की बात किसी खास से जरूर साझा करें।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन सुखमय रहने वाला है। पारिवारिक मामलों में सुलह कराएं। कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आपकी दूर की यात्रा कर सकते हैं।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आया है। आज भाग्य आपका पूरा साथ देगा। आपको सफलता की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा। सामाजिक क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। आज वाद-विवाद से दूर रहें।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन धन वृद्धि लेकर आया है। आपको मनचाहा परिणाम भी मिल सकता है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आज फिजूलखर्च करने से बचें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन लाभदायी माना जा रहा है। आपका मन धार्मिक कार्यों में लगेगा। अपनी वाणी पर संयम बनाएं रखें। परिवार वालों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी में सफलता लेकर आया है। आज आप एनर्जेटिक रहने वाले हैं। आज बहस करने से बचें। धैर्य बनाए रखें। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चों पर कंट्रोल करने को लेकर है। सरकारी क्षेत्र की तैयारी कर रहे जातकों के लिए समय शुभ रहने वाला है। आज आपको जिम्मेदारी मिल सकती है।
ये भी पढ़ें - Plant Care : मनी प्लांट की पत्तियां पड़ रही हैं पीली? इन गलतियों से बचें, पौधा रहेगा हमेशा हरा-भरा
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके घर नए मेहमान आ सकते हैं। आर्थिक मामले में पहले से सुधार होगा। आज आपको बेहतर अवसर मिलेंगे।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन मान-सम्मान लेकर आया है। आज अगर आप कहीं निवेश कर रहे हैं तो लाभ हो सकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
कुंभ राशि
आज कुंभ राशि वालों के लिए दिन प्रमोशन लेकर आया है। आपको विरोधियों से बचकर रहने की जरूरत है। आपके स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपके विवाह की बात हो सकती है। आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आज आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 22 November 2025 at 07:19 IST