अपडेटेड 21 February 2026 at 07:16 IST

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: आज इन 4 राशियों को स्वास्थ्य का रखना होगा विशेष ध्यान, यात्रा करने से बचें; जानें कैसा रहेगा आपका राशिफल

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: आज शनिवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी और किसे सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026
Aaj Ka Rashifal 21 February 2026 | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal 21 February 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज शनिवार का दिन है और दिन शनिदेव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शनिदेव की पूजा-अर्चना करने से व्यक्ति के जीवन में आ रही सभी परेशानियां दूर हो सकती है और व्यक्ति को मनचाहे परिणाम मिल सकते हैं। आपको बता दें, शनिदेव को कर्मफल दाता कहा जाता है। वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इसलिए हमेशा अच्छे कर्म करें।

अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आया है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशिफल

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन भावनात्मकता से भरा रहेगा। आज आप आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। करियर में उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

वृषभ राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन शांतिपूर्ण रहेगा। आपके सेहत में पहले से सुधार होगा। आपके धन लाभ के योग बन रहे हैं।

Advertisement

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन धैर्य से काम लेने का है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र में उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

कर्क राशिफल

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन परिवार के साथ समय बिताने का है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Advertisement

सिंह राशिफल

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नई शुरुआत लेकर आया है। आपको मान-सम्मान मिलेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कन्या राशिफल

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आया है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपकी वाणी से सभी प्रसन्न होंगे।

तुला राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है। आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकते हैं। निवेश से लाभ हो सकता है।

वृश्चिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने को लेकर आया है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। परिवार वालों का साथ मिलेगा।

धनु राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आया है। आप यात्रा करने से बचें। पूजा-पाठ में ध्यान लगाएं।

मकर राशिफल

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यापारियों को लाभ हो सकता है।

ये भी पढ़ें - Aloo Cheela Recipe: पराठे से भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी... नाश्ते में खाएं क्रिस्पी आलू चीला, नोट कर लें रेसिपी

कुंभ राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको निवेश करने से बचना है। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता  है।

मीन राशिफल

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक शांति लेकर आया है। नई योजनाओं पर काम करें। परिवार वालों के साथ कहीं  घूमने जा सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 21 February 2026 at 07:09 IST