Aloo Cheela Recipe: पराठे से भी ज्यादा टेस्टी और हेल्दी... नाश्ते में खाएं क्रिस्पी आलू चीला, नोट कर लें रेसिपी

Aloo Cheela Recipe: सुबह उठकर अगर आपको भी समझ नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाएं तो आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं। हम बात कर रहे हैं क्रिस्पी आलू चीला की। अगर आप इसे सही से बनाना सीख गए तो, पराठे का स्वाद भूल जाएंगे।

Crispy Aloo Cheela
क्रिस्पी आलू चीला | Image: AI

Crispy Aloo Cheela Recipe: अगर रोज सुबह पराठे या ब्रेड-बटर खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो आपके पास क्रिस्पी आलू चीला एक बेहतर ऑप्शन है। जो कुरकुरा, चटपटा और हेल्दी होता है। यह डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी बहुत आसान है। घरेलू सामग्री से 10-15 मिनट में तैयार हो जाता है, जो कामकाजी महिलाओं, स्टूडेंट्स और बच्चों के लिए परफेक्ट है।

यह चीला इसलिए भी खास है क्योंकि ये बेसन और आलू के कॉम्बिनेशन से बनता है, जिसमें चावल का आटा डालने से एक्स्ट्रा क्रिस्पी टेक्सचर मिलता है। कम तेल में तवे पर सेंका जाता है, इसलिए तला-भुना कम होता है। आलू से कार्बोहाइड्रेट्स और एनर्जी मिलती है, जबकि सब्जियां और मसाले पाचन और स्वाद बढ़ाते हैं। इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट भी कहा जा सकता है।

क्रिस्पी आलू चीला बनाने के लिए क्या क्या चाहिए? 

  • आलू 2 (कद्दूकस किए हुए) 
  • बेसन आधा कप 
  • चावल का आटा  2 टेबलस्पून (क्रिस्पी बनाने के लिए) 
  • प्याज एक (बारीक कटा)
  • हरी मिर्च एक (बारीक कटी) 
  • अदरक (कद्दूकस) 
  • हरा धनिया 2 टेबलस्पून (बारीक कटा) 
  • थोड़ी सी अजवाइन   
  • लाल मिर्च पाउडर 
  •  हल्दी 1 चुटकी
  • नमक
  • पानी 
  • तेल (सेंकने के लिए)

बनाने का आसान तरीका

सबसे पहले कद्दूकस किए आलू को 5-7 मिनट पानी में भिगोकर कच्चापन निकाल लें और अच्छे से निचोड़ लें।
एक बाउल में आलू, बेसन, चावल का आटा, प्याज, हरी मिर्च, अदरक, धनिया और सभी मसाले डालकर मिलाएं।
धीरे-धीरे पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें, न ज्यादा पतला, न ज्यादा गाढ़ा।
नॉन-स्टिक तवे को गर्म करें, थोड़ा तेल लगाएं और बैटर को चम्मच से गोल फैलाएं।
धीमी आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंकें। स्वाद के लिए बीच में घी या मक्खन डाल सकते हैं। बस तैयार है आपका चीला।

इसे धनिया-पुदीने की चटनी, टमाटर सॉस या दही के साथ परोसें। चाहें तो बीच में पनीर या चीज स्टफिंग करके वैरायटी बढ़ा सकते हैं। यह रेसिपी न सिर्फ टेस्टी है, बल्कि पौष्टिक भी है, आलू से पोटेशियम और विटामिन सी मिलता है। कई हेल्थ एक्सपर्ट्स इसे बच्चों के लिए न्यूट्रिशियस स्नैक मानते हैं। अगर आप इसे सही से बनाना सीख लेंगे तो आलू के पराठे भूल जाएंगे। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में आरोपी दंपति को फांसी की सजा

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड