अपडेटेड 4 September 2025 at 07:12 IST
Aaj Ka Rashifal 04 September 2025: आज गुरुवार के दिन इन 5 राशियों को मिल सकती है बड़ी सफलता, होगा धन लाभ; देखें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 04 September 2025: आइए इस लेख में विस्तार से गुरुवार यानी कि आज के राशिफल के बारे में जानते हैं कि किन राशियों को सफलता प्राप्ति हो सकती है और किन राशियों के धन लाभ के योग बन रहे हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 04 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इनकी विधिवत रूप से पूजा-पाठ करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और जीवन में चल रही समस्याएं दूर हो सकती है। इतना ही नहीं, अगर किसी जातक के विवाह में कोई समस्या आ रही है तो गुरुवार का दिन बेहद भाग्यशाली माना जाता है।
अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसे सावधानी बरतने की जरूरत है।
आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहने वाला है।
आज मेष राशि वालों का दिन
आज मेष राशि वालों का दिन मिश्रित फलदायी माना जा रहा है। आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आज आप किसी कारण यात्रा पर भी जा सकते हैं।
Advertisement
आज वृषभ राशि वालों का दिन
आज वृषभ राशि वालों का दिन भाग्योदय लेकर आया है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपके आय में भी वृद्धि होने के योग हैं। आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा।
आज मिथुन राशि वालों का दिन
आज मिथुन राशि वालों का दिन अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है। वाद-विवाद से छुटकारा मिल सकता है।
Advertisement
आज कर्क राशि वालों का दिन
आज कर्क राशि वालों का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज सिंह राशि वालों का दिन
आज सिंह राशि के जातकों का दिन खास रहने वाला है। आज विरोधी आपका काम बिगाड़ सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
आज कन्या राशि वालों का दिन
आज कन्या राशि के जातकों का दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपकी कोई मनोकामना पूरा हो सकती है। जिससे आपका मन शांति और सुखी रहेगा।
आज तुला राशि वालों का दिन
आज तुला राशि के जातकों का दिन मनोवांछित फल लेकर आया है। आज आपको कहीं से गिफ्ट मिल सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खास-पान का ध्यान रखें।
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन
आज वृश्चिक राशि वालों का दिन उथल-पुथल लेकर आया है। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। अपनी सेहत का थोड़ा ध्यान रखें।
आज धनु राशि वालों का दिन
आज धनु राशि वालों का दिन थोड़ा व्यस्त से भरा रहेगा। आपको धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।
आज मकर राशि वालों का दिन
आज मकर राशि वालों का दिन जिम्मेदारी लेने का है। अगर आप नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। निवेश करने से लाभ होगा।
आज कुंभ राशि वालों का दिन
आज कुंभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक शांति मिलेगी।
आज मीन राशि वालों का दिन
आज मीन राशि के जातकों का दिन बढ़िया रहने वाला है। मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ होने के योग बन रहे हैं। आपके यात्रा के योग बन रहे हैं।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 4 September 2025 at 07:12 IST