अपडेटेड 2 September 2025 at 14:36 IST
September Weekly Love Horoscope 2025: मेष से लेकर मीन राशि तक किन राशियों के लिए यह सप्ताह प्यार के मामले में कैसा रहेगा? ज्योतिष से जानें
September Weekly Love Horoscope 2025: आइए हम आपको अपने इस लेख में साप्ताहिक लव राशिफल के बारे में विस्तार से बताएंगे कि किस राशि के लिए यह सप्ताह प्यार के मामले में कैसा रहने वाला है?
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

September Weekly Love Horoscope 2025: सितंबर महीने का पहला सप्ताह प्यार, रिश्तों और रोमांस से भरा रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए यह समय नए रिश्तों की शुरुआत का हो सकता है, तो कुछ लोगों को अपने पुराने संबंधों में सुधार लाने का अवसर मिलेगा।
आइए इस लेख में सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के आधार पर विस्तार से जानते हैं कि मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए प्रेम जीवन कैसा रहने वाला है?
मेष लव राशिफल
जो लोग अविवाहित हैं उनके विवाह की अड़चनों में कमी आएगी। जो लोग प्रेम संबंध मे हें उनके रिश्ते में मजबूती आएगी।
वृषभ लव राशिफल
पार्टनर से मतभेद हो सकते हैं। प्रेम संबंधों में स्थायित्व की कमी रह सकती है। स्थिति में सुधार के लिए कटु वाणी से बचें।
Advertisement
मिथुन लव राशिफल
वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उनके रिश्तों में स्थिरता आएगी। सिंगल लोगों को किसी पुराने दोस्त से जुड़ाव महसूस हो सकता है।
कर्क लव राशिफल
जिन लोगों का प्रेम विवाह लंबित है, उनके लिए शुभ समय है। वहीं शादीशुदा लोगों को साथी से सरप्राइज मिल सकता है।
Advertisement
सिंह लव राशिफल
प्रेम संबंधों में मुश्किलें पैदा हो सकती है। इसलिए अपने व्यवहार को संयमित रखें। हालांकि शादी के इच्छुक लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा।
कन्या लव राशिफल
प्रेमी लोगों के जीवन में अनबन या तनाव संभव है। जो लोग विवाहित हैं उनके पार्टनर के साथ संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें - Parivartini Ekadashi 2025: परिवर्तिनी एकादशी के दिन इस विधि से करें भगवान विष्णु की पूजा, घर में आएगी सुख-शांति और समृद्धि
तुला लव राशिफल
वैवाहिक और प्रेम जीवन में सुधार का संकेत है। जो लोग पहले से रिश्ते में हैं और लव मैरिज करना चाहते हैं, उनकी इच्छाएं पूरी होंगी।
वृश्चिक लव राशिफल
जो लोग सिंगल हैं, उनके नए रिश्ते बनने की संभावना बन रही है। जो पहले से रिलेशनशिप में हें उनके प्रेम संबंधों में स्थिरता आएगी।
धनु लव राशिफल
पार्टनर के साथ बॉंडिंग बनने में दिक्कत आ सकती हैं। प्रेम संबंधों में सतर्कता रखें। पार्टनर के साथ व्यवहार में धैर्य और विवेक का उपयोग करें।
मकर लव राशिफल
मैरिज लाइफ में आनंद और सामंजस्य बढ़ेगा। पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट देने से नजदीकियां और बढेंगीं।
कुंभ लव राशिफल
दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। जो लोग रिलेशनशिप में हैं, उनकी बॉडिंग भी अच्छी रहेगी।
मीन लव राशिफल
लव मैरिज होने के चांस बन रहे हैं। हालांकि 12वें भाव में सूर्य और शनि की उपस्थिति से प्रेमी जोड़ों को अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 2 September 2025 at 14:35 IST