अपडेटेड 20 September 2025 at 07:29 IST

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: आज इन 3 राशियों के बन रहे हैं यात्रा के योग, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: आज शनिवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है और किन जातकों के यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025
Aaj Ka Rashifal 20 September 2025 | Image: Republic

Aaj Ka Rashifal 20 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी राशियों को महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं आज शनिवार का दिन है। इस दिन शनिदेव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक के कुंडली में शनिदोष है तो इस दिन विधिवत रूप से शनिदेव की पूजा और पीपल के पेड़ की पूजा करने का विधान है। 

अब ऐसे में आज शनिवार का दिन कैसा रहने वाला है। आइए इस लेख में विस्तार से ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज मेष राशि वालों का दिन 

आज मेष राशि के जातकों का दिन खुशखबरी लेकर आया है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। आप ने काम की शुरुआत कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। आपके घर नए मेहमान आ सकते हैं।

आज वृषभ राशि वालों का दिन

आज वृषभ राशि के जातकों का दिन सकारात्मकता से भरा रहने वाला है। आपके धन लाभ के अवसर बन रहे हैं। व्यापार में लाभ हो सकता है। वाद-विवाद से दूर रहें।

Advertisement

आज मिथुन राशि वालों का दिन 

मिथुन राशि के जातकों का दिन नई चुनौतियां लेकर आया है। लेकर आप बखूबी सामना करेंगे और जीत हासिल करेंगे। आपको सभी योजनाएं सफल होंगी।

आज कर्क राशि वालों का दिन 

कर्क राशि वालोंका दिन सामान्य रहेगा। आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। आप कहीं घूमने-फिरने जा सकते हैं। मन में शांति बनाए रखें।

Advertisement

आज सिंह राशि वालों का दिन 

सिंह राशि के जातकों का दिन नया संघर्ष लेकर आया है। आप मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। आपके यात्रा के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

आज कन्या राशि वालों का दिन

आज कन्या राशि वालों का दिन उत्तम फलदायी माना जा रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक मामले में थोड़ी सी परेशानियां हो सकती है।

आज तुला राशि वालों का दिन 

तुला राशि वालों का दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। आपको किसी चीज में बड़ी सफलता मिल सकती है।

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन 

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सावधानी बरतने की जरूरत है। अभी कोई भी नया काम शुरु करने से बचें।

आज धनु राशि वालों का दिन 

धनु राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। नए काम में सफलता मिल सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें - Oscars 2026: रिलीज से पहले ईशान खट्टर- जान्हवी कपूर की फिल्म का बड़ा कमाल, ऑस्कर की रेस में हुई शामिल

आज मकर राशि वालों का दिन 

मकर राशि वालों का दिन शुभ संकेत लेकर आया है। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज मतभेद हो सकता है। इसलिए इससे बचें।

आज कुंभ राशि वालों का दिन

 आज कुंभ राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। धैर्य से काम लें। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।

आज मीन राशि वालों का दिन 

आज मीन राशि वालों का दिन अच्छा रहने वाला है। आय के मामले में थोड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। आज अपना मन शांत रखें। 

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 20 September 2025 at 07:29 IST