अपडेटेड 1 November 2024 at 10:03 IST

Aaj ka Rashifal: इन लोगों से मां लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न, बरसेगी कृपा दूर होंगे कष्ट

Aaj ka Rashifal 1st November 2024 : आज यानी दिवाली के पावन मौके पर आपका दिन कैसा जाने वाला है, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

zodiac
आज का राशिफल 1 नवंबर | Image: Freepik

Aaj ka Rashifal: आज यानी 1 नवंबर को आपका दिन कैसा जाएगा, इसका निर्णय ग्रह नक्षत्र की चाल पर निर्भर करता है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि 12 राशियों का दिन आज कैसा बीतने वाला है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेक के माध्यम से बताएंगे कि 12 राशियों का दिन कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे… 

मेष राशि 

मेष राशि के जातकों को बता दें कि आज जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे होंगे। स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। प्रेम संतान की स्थिति मध्यम रह सकती है। व्यापार आपका सही रहेगा। सूर्य को जल देना ना भूलें। 

वृषभ राशि 

इन राशि वाले जातकों को बता दें कि आज शत्रु अपना दवाब बना सकते हैं। ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्ग का आशीर्वाद मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रह सकता है। प्रेम संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वाले जातकों को बता दें कि आज बच्चों की सेहत पर जरूर ध्यान दें। प्रेम में तू तो मैं मैं भी हो सकती है। मानसिक स्वास्थ्य कुछ खराब रह सकता है। व्यापार सही रहेगा। काली जी को प्रणाम जरूर करें। 

Advertisement

कर्क राशि 

कर्क राशि वाले जातक अपने स्वास्थ्य पर जरूर ध्यान दें। हालांकि व्यापार बेहद अच्छा है। घरेलू सुख मिल सकता है। शिवजी को प्रणाम करना ना भूलें।

सिंह राशि 

सिंह राशि वाले जातकों को बता दें कि प्रेम संतान मध्यम रह सकता है। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज थोड़ा बचकर दिन को पार करें। व्यापारिक स्थिति अच्छी है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

Advertisement

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को आज धन हानि के संकेत मिल सकते हैं। किसी भी चीज में निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है। प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम जरूर करें। 

तुला राशि 

तुला राशि वाले जातक आज ऊर्जा की कमी महसूस कर सकते हैं। प्रेम संतान मध्यम रह सकता है। व्यापार की स्थिति अच्छी है। शनि देव को प्रणाम करना ना भूलेें। 

वृश्चिक राशि 

इन राशि वाले जातकों को आज कोई भय सता सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। सर दर्द हो सकता है। प्रेम संतान मध्यम व व्यापार ठीक है। पीली वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

धनु राशि 

धनु राशि वाले जातक आज आय में उतार चढ़ाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम संतान मध्यम रह सकता है। व्यापार स्थिति सही है। लाल वस्तु को अपने पास जरूर रखें। 

मकर राशि 

मकर राशि वाले कोर्ट कचहरी का हिस्सा बन सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। ये समय थोड़ा मध्यम रह सकता है। काली जी को आज के दिन प्रणाम जरूर करें। 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातक यात्रा पर जा सकते हैं हालांकि स्थिति कष्टकारी है। मान सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु को अपने पास जरूर रखें।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों को बता दें कि आज मां लक्ष्मी जी आप पर कृपा बरसा सकती हैं। हालांकि परिस्थिति प्रतिकूल है। थोड़ा बचकर पार करें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य थोड़ा खराब रह सकता है। शिव जी को जल अभिषेक जरूर करें।

ये भी पढ़ें - Diwali Katha 2024: दिवाली पूजा में पढ़ें ये कथा, खुश होंगे लक्ष्मी-गणेश

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 1 November 2024 at 10:03 IST