अपडेटेड 18 September 2025 at 07:24 IST

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज गुरुवार के दिन इन 4 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: आज गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। आइए इस लेख में 12 राशियों के आज के दिन के बारे में विस्तार से जानेंगे।

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025
Aaj Ka Rashifal 18 September 2025 | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal 18 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने का विशेष विधान है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपकी कुंडली में गुरु कि स्थिति कमजोर है तो आप इस दिन केले के पेड़ की पूजा भी अवश्य करना चाहिए। 

अब ऐ्रसे में 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहने वाला है और किसे शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जाने हैं।

आज मेष राशि वालों का दिन

आज मेष राशि के जातकों का आज का दिन शुभ फलदायी रहे वाला है। आज आप अपने मित्र की मदद करेंगे। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

आज वृषभ राशि वालों का दिन

आज वृषभ राशि वालों का दिन नई योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। कोई भी काम सोच-समझकर करें।

Advertisement

आज मिथुन राशि वालों का दिन

आज मिथुन राशि वालों का दिन सफलता लेकर आया है। आज आपको कोई जिम्मेदारी मिल सकती है। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

आज कर्क राशि वालों का दिन

कर्क राशि वालों का दिन उन्नति लेकर आया है। आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है।

Advertisement

आज सिंह राशि वालों का दिन

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन धन लाभ लेकर आया है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। नौकरी में सफलता मिल सकती है।

आज कन्या राशि वालों का दिन

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत पर ध्यान देने को लेकर आया है। यात्रा के योग बनते दिख रहे हैं। आपको कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है।

आज तुला राशि वालों का दिन

तुला राशि वालों का दिन योजनाओं पर काम करने को लेकर आया है। आपको मानसिक शांति मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।

ये भी पढ़ें - कैसे पता चला यहां तिल है? Google Gemini से AI तस्‍वीर बनाने वाले सावधान, वाराणसी की इस लड़की ने जो बताया वो डरा देगा

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन दान-पुण्य करने का है। आज किसी पर भी भरोसा न करें। आपको धन लाभ हो सकता है।

आज धनु राशि वालों का दिन

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा सा तनाव भरा रह सकता है। अपनी सेहत का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में सही से काम करें।

आज मकर राशि वालों का दिन

आज मकर राशि के जातकों के लिए दिन मानसिक शांति लेकर आया है। आपके कोई भी काम बिगड़ सकता है। इसलिए सही से करें। आज स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज कुंभ राशि वालों का दिन

कुंभ राशि के जातकों का दिन धन वृद्धि लेकर आया है। आज ऑफिस में थोड़ी सी परेशानी आ सकती है। किसी मित्र की सलाह से काम बनने लग जाएगा।

आज मीन राशि वालों का दिन

मीन राशि वालों का दिन उलझनों से भरा रहेगा। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज अपने मन की सुनें। मानसिक शांति मिलेगी।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 18 September 2025 at 07:24 IST