Aaj Ka Rashifal: 17 जून को बन रहा है विशेष 'त्रिग्रही योग', क्या आपकी राशि चमकाएगी किस्मत?
Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज 17 जून 2026 को खास त्रिग्रही योग बन रहा है। इस दिन 3 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इसके साथ ही कई राशियों के लिए आज बुधवार का दिन लाभकारी होने वाला है।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 17 June 2026: आज का दिन ज्योतिष शास्त्र (Astrology) की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। आकाश मंडल में एक दुर्लभ त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है, जिसमें कर्क राशि में चंद्रमा, गुरु और शुक्र एक साथ विराजमान हैं। ग्रहों की यह स्थिति व्यापार, धन-संपत्ति, करियर, प्रेम जीवन और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डालेगी। आज मेष, मिथुन और कर्क जैसी राशियों के लिए निवेश के नए द्वार खुलेंगे। आइए जानते हैं 17 जून 2026 का भविष्यफल।
मेष
भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जमीन, मकान या वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर महसूस होगा। प्रेम और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेंगे। निवेश के लिए यह समय बहुत ही उत्तम है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है।
वृषभ
सेहत अच्छी रहेगी, बस रक्त संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं के प्रति सावधानी बरतें। राजनीतिक लाभ मिलेगा और कानूनी मामलों में सफलता हाथ लगेगी। उच्च अधिकारियों का साथ मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी और निवेश के नए रास्ते खुलेंगे।
मिथुन
आपकी कार्यक्षमता में तेजी आएगी और समाज में रूतबा बढ़ेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी और वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, अचानक धन लाभ के योग हैं। निवेश के लिए यह समय शुभ है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति बेहतरीन रहेगी।
Advertisement
कर्क
आज आप आकर्षण के केंद्र रहेंगे और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक निवेश के लिए समय अनुकूल है, पुराने निवेशों से भी लाभ होगा। नया प्रेम संबंध शुरू हो सकता है। पेशेवर और व्यक्तिगत जीवन में संतुलन बना रहेगा।
सिंह
सिरदर्द या आंखों से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कर्ज लेने की नौबत आ सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति सामान्य रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा, लेकिन फिलहाल बड़े निवेश से बचें।
Advertisement
कन्या
धन प्राप्ति के नए मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी यात्रा का योग बन सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार में मुनाफा होगा और निवेश के लिए समय सही है।
तुला
कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। व्यापार में बड़ी सफलता मिलने के योग हैं। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रह सकता है, लेकिन व्यापारिक दृष्टिकोण से दिन बहुत शानदार है।
वृश्चिक
स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, हालांकि धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य थोड़ा सामान्य रहेगा। व्यापारिक दृष्टि से दिन लाभदायक है।
धनु
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें, चोट या दुर्घटना से बचने की कोशिश करें। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है, विशेषकर लिखने-पढ़ने के काम में सफलता मिलेगी।
मकर
जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। करियर और नौकरी में सुधार के संकेत हैं। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य बेहतर होगा और संतान पक्ष से सुख मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा चलेगा।
कुंभ
स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रह सकता है, छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत शानदार है। शत्रुओं पर आप हावी रहेंगे, वे आपके सामने मित्रवत व्यवहार करेंगे।
मीन
जीवन में नए प्रेम का आगमन होगा। विद्यार्थियों और लेखकों के लिए समय बहुत रचनात्मक और शुभ है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार हर क्षेत्र में आज आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।