Movies On True Events: 'गवर्नर' से लेकर 'उरी' तक... सही घटनों पर आधारित 6 सबसे धाकड़ वेब सिरीज, जिसे देखकर आ जाएगा मजा
Movies On True Events: मनोज बाजपेई की फिल्म 'गवर्नर' 12 जून को रिलीज हुई है। ये फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है। लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड में और भी फिल्में और वेब सिरीज हैं जो सही घटनाओं पर बेस्ड हैं।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Movies On True Events: सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में हमेशा दर्शकों को आकर्षित करती हैं। इनमें बनावटीपन कम और असल जिंदगी की सच्चाई ज्यादा होती है। बॉलीवुड ने इस शैली में कई शानदार फिल्में और शोज दिए हैं। आइए, नजर डालते हैं कुछ बेहतरीन टाइटल्स पर:
द साबरमती रिपोर्ट
2024 में रिलीज हुई 'द साबरमती रिपोर्ट' साल 2002 में गुजरात में हुई साबरमती एक्सप्रेस के गोधरा ट्रेन कांड पर आधारित है। निर्देशक धीरज सरना और रंजन चंदेल ने इस संवेदनशील घटना को बेहद संतुलन के साथ पेश किया है।
इंस्पेक्टर जेंडे
साल 2025 में रिलीज हुई चिन्मय मांडलेकर की 'इंस्पेक्टर जेंडे' सीरियल किलर कार्ल भोजराज की कहानी है, जो जेल से फरार होने के बाद दोबारा मुंबई लौटता है। इंस्पेक्टर जेंडे एक बार फिर उसे पकड़ने के मिशन पर निकलते हैं। चिन्मय मांडलेकर ने इसमें हल्के-फुल्के हास्य का तड़का लगाकर इसे सिर्फ एक गंभीर क्राइम स्टोरी नहीं, बल्कि पुलिसिंग के जज्बे की कहानी बना दिया है।
गवर्नर
'गवर्नर' में चिन्मय मांडलेकर और मनोज बाजपेयी की जोड़ी एक बार फिर साथ आई है। फिल्म की कहानी ए. रमणन के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें 1990 के दशक के आर्थिक संकट के दौरान भारतीय रिजर्व बैंक का गवर्नर बनाया जाता है। देश को आर्थिक संकट से बचाने की उनकी जंग को फिल्म में रोमांचक अंदाज में दिखाया गया है। इस थ्रिलर को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से सराहना मिली। यह एक बेहतरीन आर्थिक थ्रिलर है।
Advertisement
द कश्मीर फाइल्स
विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित 'द कश्मीर फाइल्स' साल 1990 में कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। यह फिल्म उस दौर के दर्द, संघर्ष और त्रासदी को भावनात्मक तरीके से दर्शाती है और आज भी सबसे चर्चित फिल्मों में गिनी जाती है।
आर्टिकल 370
निर्देशक आदित्य सुहास जंभाले की 'आर्टिकल 370' जम्मू-कश्मीर से 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने की घटना पर आधारित है। यामी गौतम धर और प्रियमणि की इस फिल्म को इसकी दमदार कहानी, निर्देशन और शानदार अभिनय के लिए खूब सराहा गया।
Advertisement
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक
आदित्य धर के निर्देशन में बनी 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक की सच्ची घटना पर आधारित है। 2019 में रिलीज हुई यह फिल्म अपने शानदार अभिनय, बेहतरीन निर्देशन और दमदार एक्शन सीक्वेंस के लिए आज भी याद की जाती है।