अपडेटेड 17 July 2025 at 07:12 IST
Aaj ka Rashifal: समाज में मान हानि, स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव, जानें कैसा जाएगा 12 राशियों का आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: आज यानी 17 जुलाई का दिन 12 राशियों के लिए कैसा जाएगा, जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 17 July 2025: ग्रह नक्षत्रों की चाल से पता चलता है कि आज का दिन कुछ लोगों के लिए सकारात्मक और कुछ के लिए नकारात्मक होगा। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि आज का दिन यानि 17 जुलाई का दिन आपका कैसा जाएगा। पढ़ते हैं आगे...
मेष राशि
आज जरूरी फैसले लेने से बचें, बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। क्रोध से बचें। स्वास्थ्य ठीक, प्रेम संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार अच्छा रहेगा। पीली वस्तु अपने पास जरूर रखें।
वृषभ राशि
आज स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम संतान के साथ संबंध अच्छे होंगे। व्यापार भी अच्छा चलेगा। हालांकि, घर में तनाव की संभावना है, इसलिए शांति बनाए रखें। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
आज बच्चों से दूरी महसूस हो सकती है, प्रेमी के साथ अनबन हो सकती है। गले की समस्या हो सकती है। आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। सावधानी से काम लें और लाल वस्तु का दान जरूर करें।
Advertisement
कर्क राशि
आज अपनी जुबान पर काबू रखें, किसी भी तरह का निवेश न करें। कठोर शब्दों से बचें। मुख रोग की संभावना है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें। पीली वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य का ध्यान रखें, क्योंकि ब्लड प्रेशर बढ़ने की संभावना है। डॉक्टर से समय पर सलाह लें। प्रेम संतान के साथ संबंध अच्छे हैं। व्यापार भी अच्छा हैं। पीली वस्तु अपने पास रखें।
Advertisement
कन्या राशि
आज खर्च बढ़ने की संभावना है। वित्तीय योजना बनाएं। सिर दर्द और आंखों से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मन की परेशानी को दूर करने के लिए शांति और ध्यान का अभ्यास करें। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। मन परेशान रेहगा। स्वास्थ्य ठीक है। कोई खराब सूचना भी मिल सकती है। व्यापार अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
आज कोर्ट-कचहरी में जीत मिल सकती है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। व्यवसाय से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। प्रेम संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि
आज यात्रा पर जाने से बचें, क्योंकि अनहोनी की संभावना है। अपने निर्णयों के लिए भाग्य पर भरोसा न करें, बल्कि अपनी बुद्धि से काम करें। मान-सम्मान का ध्यान रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, प्रेम संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। व्यापार भी अच्छा हैं। पीली वस्तु को अपने पास रखें।
मकर राशि
आज सावधानी बरतें, क्योंकि चोट-चपेट या परेशानी में पड़ने की संभावना है। वाहन चलाने से बचें, क्योंकि दुर्घटना का खतरा है। प्रेम संतान के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। काली जी को प्रणाम करके उनकी कृपा प्राप्त करें।
कुंभ राशि
आज अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी या व्यवसाय में कोई भी जोखिम न लें, सावधानी से काम लें। स्वास्थ्य मध्यम रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। लाल वस्तुओं का दान करके सकारात्मक ऊर्जा आकर्षित करें।
मीन राशि
आज शत्रुओं का दबदबा रहेगा, इसलिए सावधानी बरतें। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपको मिल सकता है। चोट-चपेट लगने की संभावना है। सावधानी से काम लें। प्रेम संतान के साथ संबंध मध्यम रहेंगे और व्यापार भी मध्यम चलेगा। लाल वस्तुओं को अपने पास रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Garima Garg
पब्लिश्ड 17 July 2025 at 07:11 IST