अपडेटेड 15 December 2025 at 08:15 IST
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: सोमवार को किन 3 राशियों पर बनी रहेगी भगवान शिव की कृपा? जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 15 December 2025: 12 दिसंबर 2025 यानी आज सोमवार का दिन है, जो भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। ऐसे में आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहेगा, वहीं कुछ लोगों को धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत होगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 2 min read

Aaj Ka Rashifal 15 December 2025 In Hindi: आज 15 दिसंबर 2025 का दिन सभी राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आया है। किसी के लिए दिन सफलता भरा रहेगा तो किसी को थोड़ा संयम रखने की जरूरत होगी। भगवान शिव की कृपा बनी रहे तो जीवन आसान लगता है, लेकिन ग्रहों की हलचल कभी-कभी चुनौतियां भी खड़ी कर देती है। तो चलिए जानते हैं कैसा रहेगा आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)
आज आपका दिन मेहनत भरा रहेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, लेकिन आपकी कोशिश रंग लाएगी। गुस्से पर काबू रखें, नहीं तो बात बिगड़ सकती है।
सलाह: धैर्य से काम लें।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए शुभ है। नौकरी या व्यापार में फायदा हो सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मन खुश रहेगा।
सलाह: अवसर का सही उपयोग करें।
मिथुन राशि (Gemini)
आज आप थोड़ा सोच-समझकर बातचीत करें। किसी से गलतफहमी हो सकती है। पैसों के मामले में सतर्क रहें।
सलाह: बेवजह की बातों से दूर रहें।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन भावनात्मक रह सकता है। परिवार के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा। काम में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी।
सलाह: अपने मन की सुनें।
सिंह राशि (Leo)
आज आपको मेहनत का अच्छा फल मिल सकता है। ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। आत्मविश्वास बना रहेगा।
सलाह: खुद पर भरोसा रखें।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
आज खर्च बढ़ सकता है, इसलिए बजट संभालकर चलें। कोशिश करें कि आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाही न करें।
सलाह: पैसे और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें।
तुला राशि (Libra)
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। रिश्तों में संतुलन बनाए रखें। आज के दिन किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।
सलाह: शांत रहकर फैसले लें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज आपको किसी काम में सफलता मिल सकती है। पुराने रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आज के दिन परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
सलाह: सकारात्मक सोच बनाए रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
आज यात्रा के योग बन सकते हैं। नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में फायदेमंद रहेगा।
सलाह: नए अनुभवों के लिए तैयार रहें।
मकर राशि (Capricorn)
आज काम का दबाव रह सकता है। कोशिश करें कि धैर्य से काम लें। ऐसा करने से वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा।
सलाह: तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज रचनात्मक कामों में मन लगेगा। आज के दिन नई सोच और नए आइडिया सामने आएंगे।
सलाह: अपनी प्रतिभा को निखारें।
मीन राशि (Pisces)
आज आपका मन शांत रहेगा। पढ़ाई और करियर से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकती है।
सलाह: भगवान पर भरोसा रखें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 07:42 IST