Aaj Ka Rashifal: किसी को मिलेगी करियर में तरक्की, किसी को मिलेगा प्यार, कैसा रहेगा 12 राशियों का आज का दिन?
Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में अच्छे संकेत हैं, वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत है। पढ़ें आज का पूरा राशिफल...
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal, 14 May 2026: द्रिक पंचांग के अनुसार 14 मई 2026, गुरुवार का दिन खास रहने वाला है। आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। रेवती नक्षत्र (रात तक) और पृति योग का निर्माण हो रहा है। साथ ही अपरा एकादशी का पारण, गुरु प्रदोष व्रत और अन्य योग भी बन रहे हैं। ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डालेगी। स्वास्थ्य, करियर, आर्थिक स्थिति, प्रेम और पारिवारिक जीवन पर इसका असर देखने को मिलेगा। जानिए मेष से लेकर मीन तक कैसा रहेगा आपका आज का दिन…
मेष राशि (Aries)
आज का आपका दिन सामान्य बीतेगा। नए काम शुरू करने के लिए अच्छा समय है। नौकरी या व्यापार में कोई अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताएं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी।
वृषभ राशि (Taurus)
आज का आपका दिन मिला जुला बीतेगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कोई पुराना निवेश अच्छा रिटर्न दे सकता है। घर में शांति का माहौल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन खान-पान पर नियंत्रण रखें। किसी खास से मुलाकात हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini)
आज का आपका दिन अनुकूल रहेगा। छोटी यात्रा फायदेमंद साबित हो सकती है। दोस्तों का साथ अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में हल्की थकान महसूस हो सकती है, आराम करें। प्रेम जीवन रोमांचक रहेगा। सावधानी से फैसले लें।
Advertisement
कर्क राशि (Cancer)
आपका दिन ठीक ठाक बीतेगा। आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी है। परिवार की ओर से अच्छी खबर मिलेगी। नौकरी में मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक रूप से मजबूत दिन है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम में गलतफहमी दूर हो सकती है।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों का दिन अच्छा बीतेगा। आज आपका आत्मविश्वास चरम पर रहेगा। करियर में उन्नति के योग हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन क्रोध पर काबू रखें। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
Advertisement
कन्या राशि (Virgo)
आपका दिन सामान्य बीतेगा। आज बुद्धिमत्ता से काम लें। नौकरी या व्यापार में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, तनाव कम करें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम में रोमांस बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra)
आज का आपका दिन अच्छा रहने वाला है। हर परिस्थिति में पार्टनर या जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। करियर में स्थिरता बनी रहेगी। छात्रों के लिए अनुकूल दिन है। शांति बनाए रखें और सकारात्मक रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपका आज का दिन शुभ रहने वाला है। चुनौतियों का सामना मजबूती से करेंगे। नौकरी में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में गहराई आएगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को पूरा करने का समय है।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि के जातकों का आज ऊर्जा और उत्साह से भरा दिन है। लंबी यात्रा या धार्मिक कार्य संभव है। करियर में अच्छी प्रगति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम जीवन आनंदमय रहेगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलेगी।
मकर राशि (Capricorn)
आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। मेहनत का पूरा फल मिलेगा। नौकरी या व्यवसाय में सफलता के योग हैं। परिवार में खुशियां रहेंगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम में समझदारी दिखाएं। आर्थिक लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
आज नई सोच और आइडिया से लाभ होगा। करियर में बदलाव के संकेत है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रेम में रोमांच रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी। सकारात्मक फैसले लें। ज्यादा तनाव लेने से बचें।
मीन राशि (Pisces)
आपका दिन सामान्य रहने वाला है। लंबे समय से अटके काम आज पूरे होते दिखेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा डामाडोल रह सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध गहरे होंगे।