अपडेटेड 14 February 2026 at 09:47 IST

Aaj ka Rashifal: आज ये 5 राशियां बनेंगी मालामाल और इन 3 राशि वालों को रहना होगा अलर्ट; पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 14 February 2026: आज का दिन कई राशियों के लिए खास रहने वाला हैं। कुछ राशियों के लिए लाभकारी तो कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहने वाला है।

Aaj Ka Rashifal
आज का राशिफल | Image: Republic

Aaj ka Rashifal 14 February 2026: आज का दिन ग्रह-नक्षत्रों की दृष्टि से काफी अहम है। क्योंकि आज के दिन गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में, मंगल मकर में, सूर्य-बुध-शुक्र-राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आज का दिन कई राशियों के लिए लाभकारी रहेगा, जबकि कुछ को सतर्क रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा। 

मेष राशि: यात्रा का योग बन रहा है। धर्म-कर्म के कार्यों में हिस्सा लेंगे। भाग्य से कुछ काम आसानी से बनेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में अच्छा दिन। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि: आज जोखिम से बचें। कोई भी बड़ा रिस्क न लें। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में लाभ संभव है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु का दान करना फायदेमंद रहेगा। 
मिथुन राशि: प्रेमी-प्रेमिका से मुलाकात होगी। जीवनसाथी के साथ तालमेल बढ़ेगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, संतान सब अच्छा रहने वाला है। भगवान विष्णु को प्रणाम करना शुभ फलदायी रहेगा।
कर्क राशि: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में ये आपका अच्छा समय है। प्रेम विवाह की संभावना भी बढ़ सकती है। नौकरी में सुधार धीरे-धीरे होगा। लाल वस्तु पास रखें। 
सिंह राशि: विद्यार्थियों के लिए शुभ दिन है। भावुक होकर कोई भी फैसला न लें। प्रेम में भावुकता रहेगी। पीली वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा। 
कन्या राशि: भूमि, भवन या वाहन खरीदने का योग। घर के समस्याओं को बातचीत करके सुलझाने का मौका मिलेगा। । प्रेम, संतान और व्यापार के हिसाब से दिन अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
तुला राशि: जो भी काम करने जाएंगे उसमें सफलता मिलेगी। व्यापार में मजबूती आएगी। प्लानिंग को अमल में लाएं। नीली वस्तु पास रखें। 
वृश्चिक राशि: अपनों का साथ मिलेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा। प्रेम, व्यापार, स्वास्थ्य सब अच्छा रहेगा। निवेश से बचें। पीली वस्तु पास रखें। 
धनु राशि: सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर होगा। लव लाइफ और व्यापार अच्छा रहेगा। जरूरत की चीजें मिलेंगी। पीली वस्तु पास रखना शुभ रहेगा। 
मकर राशि: खर्च ज्यादा हो सकता है, लेकिन ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा। पीली वस्तु का दान करें। 
कुंभ राशि: रुका हुआ पैसा वापस आएगा। नई आय के स्रोत बनेंगे। यात्रा का योग भी है। प्रेम और व्यापार सब अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा। 
मीन राशि: व्यापार में मजबूती मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में जीत हासिल होगी। राजनीतिक लाभ भी संभव है। प्रेमी का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पीली वस्तु पास रखें।

यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय गणना पर आधारित है। व्यक्तिगत कुंडली के अनुसार फल अलग हो सकते हैं। 

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ठंड से राहत, इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

Advertisement

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 14 February 2026 at 09:47 IST