Aaj Ka Rashifal: बैसाखी पर चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, 14 अप्रैल को वृषभ और सिंह के लिए धन लाभ के योग, पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal: 14 अप्रैल को बैसाखी मनाई जा रही है। ये दिन चार राशियों के लिए भाग्य खोल देगा। इसके साथ ही वृषभ से लेकर सिंह राशि के लिए धन लाभ के योग हैं। पढ़िये पूरा राशिफल।

Follow : Google News Icon  
Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal | Image: Freepik

Aaj Ka Rashifal: आज यानि कि 14 अप्रैल को बैसाखी त्योहार मनाया जाता है। इस दिन चार ऐसी भाग्याशाली राशियां हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि के साथ शतभिषा नक्षत्र और शुक्ल योग का अद्भुत संयोग बन रहा है। ग्रहों की बदलती चाल का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, लेकिन वृषभ और सिंह समेत 4 राशियों के लिए आज का दिन विशेष फलदायी रहने वाला है। आज आपके करियर, व्यापार, प्रेम और स्वास्थ्य के सितारे क्या कहते हैं। क्या मेष राशि वालों को निवेश में सफलता मिलेगी? आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष राशि

आज आपको अपनी बोलने की टोन पर कंट्रोल करना की जरूरत है, ताकि किसी से फालतू का झगड़ा ने हो पाए। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और विभिन्न स्रोतों से धन आ सकता है। आज किया गया निवेश भविष्य के लिए शुभ रहेगा और शाम तक यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि

यह समय आपके लिए काफी भाग्यशाली सिद्ध होगा और आपको समय की अनुकूलता का अनुभव होगा। बड़े व्यापारिक सौदों के लिए दिन उत्तम है और संपत्ति से जुड़े कार्यों में लाभ मिलेगा। शादी जिनकी नहीं हुई है उनके रिश्ते के लिए अच्छे संकेत हैं। 

मिथुन राशि

आज आप पसंदीदा लोगों के साथी और मित्रों के साथ कहीं की जर्नी कर सकते हैं। ऑफिस के कामों में थोड़ी सावधानी बरतें क्योंकि आपकी लापरवाही से मुनाफे का मौका हाथ से निकल सकता है। वैवाहिक प्रयासों में सफलता मिलने की पूरी संभावना है।

Advertisement

कर्क राशि

दिन की शुरुआत में आप थोड़ा  महसूस कर सकते हैं। करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने में मन में कुछ दुविधा बनी रह सकती है। हालांकि आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपके द्वारा की गई यात्राएं सफल हो सकती है।

सिंह राशि

रोजगार की दिशा में किए गए आपके प्रयास आज रंग लाएंगे। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा लेकिन ऑफिस में सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बिठाना जरूरी होगा। सेहत के मामले में बुजुर्गों को पुरानी बीमारी से परेशानी हो सकती है।

Advertisement

कन्या राशि

व्यापार विस्तार के लिए आज नई योजनाएं बनेंगी और आपकी कार्यप्रणाली में सकारात्मक बदलाव आएगा। सरकारी कार्यों में आपको सहयोग मिलेगा। हालांकि रात होने से पहले परिवार के सदस्यों के साथ कुछ मनमुटाव होने की आशंका है।

तुला राशि

आज आप अपनी पारिवारिक और पेशेवर जिम्मेदारियों को गंभीरता से समझेंगे। धन लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि आलस की वजह से कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में देरी हो सकती है। संतान के विवाह हेतु किए जा रहे प्रयास सफल होंगे।

वृश्चिक राशि

आप अपनी संवाद शैली से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। व्यापार और समाज में लाभ के नए अवसर आपके सामने आएंगे। शाम का समय स्वजनों के साथ किसी पार्टी या मनोरंजन में बीतने की संभावना है।

धनु राशि

प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल रहने वाला है। निवेश और यात्रा के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। हालांकि खान-पान पर नियंत्रण रखें क्योंकि पेट से संबंधित विकार आपको परेशान कर सकते हैं।

मकर राशि

आज आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है क्योंकि अनावश्यक व्यय बढ़ सकते हैं। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी रखें क्योंकि चोट लगने की संभावना बनी हुई है। किसी भी व्यक्ति के साथ वाद-विवाद में न पड़ें।

कुम्भ राशि

आज के दिन निवेश करने से बचें क्योंकि जोखिम उठाना आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताने का मौका मिलेगा। सच्चाई का साथ दें और किसी भी तरह का झूठ बोलने से परहेज करें।

मीन राशि

आज वाणी और व्यवहार में सावधानी रखना आवश्यक है। व्यापार में सूझबूझ से लिए गए निर्णय ही आपको मुनाफा देंगे। संतान के स्वास्थ्य या भविष्य को लेकर चिंता रह सकती है। बिजली के उपकरणों की खरीदारी पर धन खर्च होगा।

यह भी पढ़ें: आशा भोसले की जगह लगाई लता मंगेशकर की फोटो, अथिया शेट्टी से हुई भारी चूक

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Kirti Soni
पब्लिश्ड