आशा भोसले की जगह लगाई लता मंगेशकर की फोटो, अथिया शेट्टी से श्रद्धांजलि देते वक्त हुई भारी चूक, ट्रोल्स के निशाने पर आईं एक्ट्रेस
Athiya Shetty Trolled: आशा ताई के निधन से पूरे देश में शोक छाया हुआ है। दिग्गज सिंगर को सब श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी कड़ी में आथिया शेट्टी ने भी श्रद्धांजलि देते समय भारी चूक कर दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Athiya Shetty Trolled: बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। 12 अप्रैल 2026 को उनके देहांत की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सितारों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसी बीच एक्ट्रेस आथिया शेट्टी की एक गलती ने सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा कर दिया। आइए आपको बताते हैं पूरा विवाद क्या है।
श्रद्धांजलि पोस्ट में हुई बड़ी चूक
अथिया शेट्टी ने आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने के लिए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। हालांकि इस पोस्ट में उन्होंने गलती से उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर की तस्वीर लगा दी। यह गलती सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे नोटिस कर लिया और पोस्ट का स्क्रीनशॉट वायरल हो गए।
बाद में सुधारी गलती
जैसे ही अथिया को अपनी गलती का एहसास हुआ, उन्होंने तुरंत पोस्ट डिलीट कर सही तस्वीर के साथ नया पोस्ट शेयर किया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना शुरू हो गई। कई यूजर्स ने इसे लापरवाही बताते हुए उन्हें ट्रोल किया और पोस्ट करने से पहले जांच करने की सलाह दी।
सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को मिली तीखी प्रतिक्रिया
यूजर्स ने अथिया शेट्टी को इस गलती के लिए जमकर घेर लिया। कुछ लोगों ने उनके प्रोफेशनलिज्म पर सवाल उठाए तो कुछ ने इसे बड़ी चूक करार दिया। हालांकि इस मामले पर एक्ट्रेस की ओर से कोई आधिकारिक सफाई सामने नहीं आई है।
Advertisement
आज होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल 2026 को मुंबई में किया जाएगा। फैंस उनके लोअर परेल स्थित आवास पर जाकर अंतिम दर्शन कर सकते हैं, जबकि शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार निर्धारित किया गया है।