अपडेटेड 13 October 2025 at 08:04 IST
Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक, किस राशि को होगा बिजनेस में मुनाफा, तो कौन रहेगा आज परेशान? पढ़िए राशिफल
Aaj Ka Rashifal: जानिए मेष से मीन तक, किन राशियों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है, तो वहीं किन राशियों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। चलिए जान लेते हैं कि आज का दिन आपका कैसा बीतेगा।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Show Quick Read
Aaj Ka Rashifal: जानिए मेष से मीन तक, किन राशियों के लिए आज का दिन अच्छा बीतने वाला है, तो वहीं किन राशियों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। चलिए जान लेते हैं कि आज का दिन आपका कैसा बीतेगा।
आज का राशिफल (Today’s Horoscope)
मेष राशिफल (Aries Horoscope)
मेष राशिफल के लोगों को आज के दिन खर्चे थोड़े सोच समझकर करने चाहिए। ऑफिस में अपने दुश्मनों से बचकर रहें। मैरिड लाइफ में आपको पार्टनर का सपोर्ट मिलेगा। घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus Horoscope)
Advertisement
आज का दिन आपका शानदार बीतेगा। कोई संपत्ति मिल सकती है। रिश्तेदारी में लेन-देन करने से बचें। संतान से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।
मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
Advertisement
मिथुन राशि जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। शॉपिंग के लिए कही बाहर जा सकते हैं। बेवजह का खर्चा करने से बचें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आपके घर में कोई फंक्शन हो सकता है जिसमें मेहमान भी शामिल होंगे। बिजनेस कर रहे हैं तो अपने कर्मचारियों पर ध्यान दें। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें।
सिंह राशि (Leo Horoscope)
ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लोग आपके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करेंगे लेकिन आप संभलकर रहें। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। कोई गिफ्ट भी मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo Horoscope)
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया बीतने वाला है। बिजनेस को लेकर कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। पार्टनर के साथ घूमने बाहर जा सकते हैं।
तुला राशि (Libra Horoscope)
तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन गुड न्यूज लाने वाला है। कोई प्रोपर्टी खरीदना चाहते हैं तो आज का दिन शुभ है। शादी को लेकर दिक्कतें आ सकती हैं। लव पार्टनर से झगड़ा हो सकता है।
वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
वृश्चिक राशि वाले लोगों को आज बिजनेस में मुनाफा होगा। कोई लीगल केस चल रहा है तो उसमें लीड मिल सकती है। ट्रैवलिंग करते समय सावधानी बरतें। आज कोई गुड न्यूज मिल सकती है।
धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
किसी चीज को लेकर परेशान हैं तो घरवालों की सलाह लें। इससे आपका मसला हल हो जाएगा। पैसों के लेनदेन के मामले में सतर्क लें। रोमांस के मामले में दिन बढ़िया बीतेगा।
मकर राशि (Capricorn Horoscope)
मकर राशि के लोगों के लिए कुछ नई शुरुआत करने के लिए आज का दिन शुभ है। कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं तो आज कर सकते हैं। घरवालों से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आज ऑफिस में किसी बात को लेकर उलझन का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी की सेहत बिगड़ सकती है। परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने की कोशिश करें। कोई अटका काम आज पूरा होगा।
मीन राशि (Pisces Horoscope)
आज का दिन आपके लिए ठीकठाक बीतेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। काम के सिलसिले में ट्रैवल कर सकते हैं। खर्चे को ध्यान में रखते हुए ही शॉपिंग करें। लव लाइफ में भी दिन अच्छा बीतेगा।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 October 2025 at 08:04 IST