कर्क राशि वालों को शांत रहने की जरूरत, वृश्चिक को मिलेगा फायदा; क्या आपकी राशि में भी बन रहा धन लाभ? पढ़ें आज का राशिफल

आज का राशिफल 13 मार्च 2026: जानिए सभी 12 राशियों का दिन आज कैसा रहेगा? कर्क राशि का समय चुनौतीपूर्ण, वृश्चिक राशि में धन लाभ के योग बन रहे हैं। कुछ राशियों के सामने चुनौतियां बनी रहेंगी। अगर पॉजिटिव सोचकर आगे बढ़ेंगे और वाणी पर संयम रखेंगे तो बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026
आज का राशिफल | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति से राशिफल का आकलन किया जाता है। आज 13 मार्च 2026 (शुक्रवार) को गुरु मिथुन राशि में, केतु सिंह में, चंद्रमा धनु में, सूर्य, बुध, मंगल और राहू कुंभ में गोचर कर रहे हैं। 2 दिन बाद सूर्य कुंभ से निकलेगा, जिससे कई राशि को लाभ मिलेगा। लेकिन शनि की युति से कार्यक्षेत्र में चुनौतियां बनी रहेंगी। सूर्य और मंगल पर राहू की दृष्टि से रक्त मानसिक तनाव और क्रोध जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है। भाग्य उदय होगा, यात्रा के योग बनेंगे, लेकिन स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मंगल और राहू की स्थिति से मन और आय प्रभावित हो सकती है। काली वस्तु दान करें।

वृषभ राशि: स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान से जुड़ी स्थिति में कोई सुधार नहीं होगा। व्यापार में लाभ, लेकिन चंद्रमा की अष्टम स्थिति से खतरा भी बना रहेगा। पीली वस्तु दान शुभ रहेगा।

मिथुन राशि: सेहत अच्छी रहेगी। प्रेम, संतान और व्यापार में उन्नति ही उन्नति मिलेगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। भगवान विष्णु की पूजा से और ज्यादा लाभ मिलेगा।

Advertisement

कर्क राशि: समय ठीक नहीं है इसलिए शांत रहने में ही भलाई है। सेहत मिली-जुली रहेगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी, लेकिन मन विचलित भी रह सकता है। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि: दांपत्य जीवन में पॉजिटिव बदलाव देखने को मिलेगा, सेहत भी अच्छी रहेगी। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें। 

Advertisement

कन्या राशि: सेहत पर ध्यान दें, प्रेम में नयापन महसूस होगा। शत्रु पर दबदबा बना रहेगा, लेकिन गृह कलह से बचें। विष्णु पूजा करें।

तुला राशि: मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा, ब्रेकअप के योग है। लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा, पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि: धन आगमन के संकेत मिल रहे हैं। लेकिन गृह कलह भी हो सकती है। मां की सेहत संभालें, पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि: शत्रु पर भारी पड़ोगे। प्रेम के मामले में भी दिन अच्छा रहने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम भी पूरा होने के योग है। लाल वस्तु अपने साथ रखें।

मकर राशि: धन हानि संभव है, वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यवसाय के मामले में सब अच्छा रहेगा। मां काली की पूजा करें, ज्यादा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि: आर्थिक मजबूती मिलती दिखाई दे रही है। दुश्मनों से घबराने की जरुरत नहीं है। शनि देव की पूजा करें। कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।

मीन राशि: नुकसान हो सकता है। सेहत का खास ख्याल रखें। शिव जलाभिषेक से खास लाभ प्राप्त होगा।  

यह भी पढ़ें: घर की रसोई से लेकर रेस्टोरेंट तक गैस की किल्लत, 5 पॉइंट में समझें

Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड