Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: आज Varuthini Ekadashi के दिन मिथुन समेत इन 5 राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026: हिंदू पंचांग के हिसाब से आज सोमवार का दिन है और वरुथिनी एकादशी का व्रत भी रखा जा रहा है। अब ऐसे में आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026
Aaj Ka Rashifal 13 April 2026 | Image: Meta AI

Aaj Ka Rashifal 13 April 2026:  हिंदू पंचाग के अनुसार, हर दिन का विशेष महत्व होता है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। इतना ही नहीं, आज वरुथिनी एकादशी का व्रत भी रखा जा रहा है। एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु की पूजा विधिवत रूप से करने से व्यक्ति को मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। अब ऐसे में आज सोमवार और एकादशी तिथि के दिन किन राशियों के शुभ माना जा रहा है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 

मेष राशिफल 

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन आत्म चिंतन का रहेगाा। मानसिक शांति बनी रहेगी। आर्थिक स्थिति में भी पहले से सुधार होगा।

वृषभ राशिफल 

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्य का साथ लेकर आया है। पैस की लेन-देन करने में सावधानी बरतें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मिथुन राशिफल 

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी जिम्मेदारी लेकर आया है। प्रेम संबंध में स्थिरता आएगी। वाद-विवाद से दूर रहें। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

Advertisement

कर्क राशिफल 

कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। फिजूलखर्च से बचें। मेडिटेशन करें। करियर में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

सिंह राशिफल 

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन आंतरिक बदलाव का है। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

Advertisement

कन्या राशिफल 

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। आपके जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बातचीत में सावधानी बरतें।

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन निजी शांति लेकर आया है। यात्रा के योग बन रहे हैं। आज आपकी योजनाएं सफल होंगी।

वृश्चिक राशिफल 

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन ध्यान केंद्रित करने का है। इस दौरान जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

धनु राशिफल 

धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक मजबूती लेकर आया है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। निवेश करने से बचें।

मकर राशिफल 

मकर राशि वालों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज व्यायाम करें, मन शांत रहेगा। आपको बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।

कुंभ राशिफल 

कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें। अपने खर्चों पर लगाम लगाएं।

मीन राशिफल 

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आज आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। सेहत में भी सुधार होगा। आप कहीं  बाहर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें - Asha Bhosle Last Video: आशाताई का आखिरी गीत... महाराष्ट्र के मंत्री के भावुक पोस्ट ने छुआ सबका दिल; सोशल मीडिया पर Viral

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Aarya Pandey
पब्लिश्ड