अपडेटेड 12 November 2025 at 07:17 IST
Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज बुधवार के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग इन 4 राशियों के लिए रहने वाला है भाग्यशाली, देखें अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज बुधवार का दिन किन राशियों के लिए शुभ फलदायी माना जा रहा है। किसे सावधानी बरतने की जरूरत है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज बुधवार का दिन है। इस दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि अगर आपको जीवन में बार-बार विघ्नों का सामना करना पड़ रहा है तो आप इस दिन बप्पा की पूजा विधिवत रूप से करें। इससे आपके जीवन में चल रहे कलह-क्लेश दूर हो सकते हैं। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए उत्तम परिणाम लेकर आया है और किसे मनचाहे फलों की प्राप्ति हो सकती है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों का आज का दिन सराहनीय रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आपको नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन खुशियां बांटने का है। आज अपनी भावनाओं को व्यक्त करने से हल्का महसूस होगा। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आज का दिन धैर्य से काम करने को लेकर आया है। आज आपको अपनी ऊर्जा को बनाएं रखें। मन में शांति महसूस होगी।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों का आज का दिन चुनौतिपूर्ण रहने वाला है। मन में अस्थिरता रहेगी। इसलिए आज आप अधिक सोचने से बचें। सकारात्मक सोच बनाएं रखें।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों का आज का दिन नए अनुभव लेकर आया है। आज आपके रिश्तों में सुधार होगा। पैसों की लेन-देन में सावधानी बरतें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मन में शांति की अनुभूति लेकर आया है। आज आप यात्रा करने जा सकते हैं। आप किसी नए रिश्ते में जुड़ सकते हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आप वाद-विवाद से बचें। अपने काम में संतुलन बनाएं रखें। आर्थिक लाभ हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन नई शुरुआत लेकर आया है। आज अपने अनुभव को दूसरे के सामना साझा करेंगे। मनचाहा परिणाम मिल सकता है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आज आप सभी चुनौतियों का सामना कर जीत हासिल करेंगे। फिजूलखर्च से बचें।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपसी रिश्तों में सुधार लेकर आया है। आप अपने पार्टनर के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चिंतित रहेगा। अपने मन में सकारात्मक विचार लाएं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार हो सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मिक शांति लेकर आया है। आज आपके संबंध दूसरों से बेहतर होंगे। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
Published By : Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड 12 November 2025 at 07:17 IST