अपडेटेड 12 November 2025 at 00:07 IST

Bihar Election: लगातार चौथी बार पुरुषों पर भारी पड़ी आधी आबादी, बिहार में रिकॉर्ड 66.91% मतदान- यहां देखें 1951 से अब तक के वोटिंग प्रतिशत

Voting percentage in Bihar Election: साल 2020 में महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 59.69 था, तो पुरुषों का 54.45 फीसदी रहा। अब साल 2025 में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। इस चुनाव में पुरुषों का मतदान 62.8 फीसदी रहा है तो महिलाओं का मतदान 71.6 प्रतिशत रहा।

Follow : Google News Icon  
Voting percentage in Bihar Election
बिहार चुनाव 2025 | Image: ANI/X

Voting percentage in Bihar Election: बिहार चुनाव इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं की भूमिका के लिए भी यादगार रहा। जी हां, पहली बार ऐसा हुआ है कि 1952 के बाद ऐतिहासिक वोटिंग प्रतिशत रहा है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान का प्रतिशत 66.91 फीसदी रहा है।

सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें पुरुषों से अधिक बिहार की महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा, जबकि महिलाओं का मतदान 71.6 फीसदी रहा है। यहां आइए जानते हैं कि इससे पहले कई बार महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है और 1951 से लेकर अब तक बिहार में हुए विधानसभा चुनावों का मतदान फीसदी का क्या आंकड़ा है...

लगातार चौथी बार पुरुषों पर भारी पड़ी आधी आबादी

बिहार में पिछले चार विधानसभा चुनावों में महिला मतदाताओं का लगातार मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। साल 2010 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां पुरुषों का मतदान 51.12 फीसदी था, वहीं महिलाओं का मतदान 54.49 फीसदी था। साल 2015 में पुरुषों का मतदान प्रतिशत 53.32 फीसदी तो महिलाओं का 60.48 फीसदी रहा था।

साल 2020 में महिला मतदाताओं का वोटिंग प्रतिशत 59.69 था तो पुरुषों का 54.45 फीसदी रहा। अब साल 2025 में महिलाओं ने एक बार फिर से अपने इस परंपरा को पुरुषों से आगे रखा है। इस चुनाव में पुरुषों का मतदान 62.8 फीसदी रहा है तो महिलाओं का मतदान 71.6 प्रतिशत रहा।

Advertisement

बिहार में कुल मतदाता (आंकड़े-चुनाव आयोग)

  • कुल मतदाताओं की संख्या (30.09.2025 तक): 7.42 करोड़ 
  • पुरुष मतदाता: 3.92 करोड़ 
  • महिला मतदाता: 3.50 करोड़ 
  • ट्रांसजेंडर मतदाता: 1725
  • पहली बार वोट देने वाले मतदाता(18-19 वर्ष): 14,01,150
  • 20-29 वर्ष आयु वर्ग के मतदाता: 1,63,25,614
  • वरिष्ठ मतदाता (85+ वर्ष): 4 लाख 3 हजार 985
  • सर्विस मतदाता: 1,63,619

बिहार विधानसभा चुनाव: 1951 से लेकर 2025 तक के मतदान प्रतिशत 

  • 1951-52: 42.60%
  • 1957: 43.24%
  • 1962: 44.47%
  • 1967: 51.51%
  • 1969: 52.79%
  • 1972: 52.79%
  • 1977: 50.51%
  • 1980: 57.28%
  • 1985: 56.27%
  • 1990: 62.04%
  • 1995: 61.79%
  • 2000: 62.57%
  • 2005 (फरवरी): 46.50%
  • 2005 (अक्टूबर): 45.85%
  • 2010: 52.73%
  • 2015: 56.91%
  • 2020: 57.29%
  • 2025: 66.91%

बिहार विधानसभा चुनाव 2025: 14 नवंबर  को आएंगे चुनाव के नतीजे

बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों के मतदान समाप्त हो चुके हैं। दोनों फेजों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। इनमें 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 फीसदी मतदान हुआ, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई।
इनमें महिलाओं ने पुरुषों से अधिक मतदान किया है। दोनों चरणों के मतदान में जहां पुरुषों का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा है, वहीं महिलाओं का मतदान 71.6 फीसदी है। बिहार में बंपर वोटिंग के बाद अब सभी की नजरें 14 नवंबर को आने वाले इसके नतीजों पर हैं।

ये भी पढ़ें - Bihar Election: तेजस्वी की ताजपोशी का सपना रह जाएगा अधूरा? बंपर वोटिंग के बाद Exit Poll ने बढ़ाई महागठबंधन की टेंशन, तो NDA गदगद

Advertisement

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 00:07 IST