अपडेटेड 12 December 2025 at 07:12 IST

Aaj Ka Rashifal 12 December 2025: शुक्रवार को किन 5 राशियों की बदलने वाली है किस्मत? जानें कैसा रहेगा मां लक्ष्मी का ये दिन

Horoscope In Hindi: 12 दिसंबर 2025 का दिन ज्यादातर राशियों के लिए सामान्य से अच्छा रहेगा। कुछ राशियों को मेहनत थोड़ा बढ़ानी पड़ेगी, लेकिन उनका परिणाम आने वाले दिनों में मिलेगा। सकारात्मक सोच रखें और दिन की शुरुआत अच्छे कार्यों से करें।

aaj-ka-rashifal-12-december-2025-friday-horoscope-for-all-zodiac-sign-maa lakshmi-blessings-shukrawar ka din
आज का राशिफल | Image: Republic

12 दिसंबर 2025, शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का दिन माना जाता है। आज का दिन कई लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला है। करियर, धन, परिवार और रिश्तों को लेकर सितारे क्या संकेत दे रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आज कैसा रहेगा आपका दिन?

मेष राशि (Aries)

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और कार्य स्थल पर आपके काम की तारीफ होगी।
सलाह: आज के दिन आप अपने गुस्से पर काबू रखें।

Uploaded image

वृषभ राशि (Taurus)

आज धन लाभ के योग हैं। किसी पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
सलाह: आज अनावश्यक खर्च से बचें।

मिथुन राशि (Gemini)

भाग्य आपका साथ देगा। नई योजनाएं सफल होंगी। स्टूडेंट्स को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।
सलाह: किसी को भी अपनी योजना जल्दी न बताएं।

Advertisement

कर्क राशि (Cancer)

आज काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
सलाह: सेहत का ध्यान रखें और समय से खाना खाएं।

सिंह राशि (Leo)

आज किस्मत आपका साथ देगी। रुके हुए काम बनने के योग हैं। पद और प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी हो सकती है।
सलाह: आज आप बड़े फैसले सोच-समझकर लें।

Advertisement

कन्या राशि (Virgo)

दिन सामान्य रहेगा। काम धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। किसी दोस्त की मदद से फायदा हो सकता है।
सलाह: ध्यान रखें कि जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

तुला राशि (Libra)

आज आपके रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। लव लाइफ में खुशियां आएंगी। कार्यक्षेत्र में मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे।
सलाह: आज के दिन मीठा बोलें, इससे काम आसान होंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। किसी खर्चा बढ़ने की संभावना है। शांत रहें और स्थितियों को समझकर आगे बढ़ें।
सलाह: आज आप फिजूल के विवाद से दूर रहें।

Uploaded image

धनु राशि (Sagittarius)

काम और आर्थिक मामलों में बड़े फायदे मिलने के योग हैं। नए अवसर हासिल होंगे।
सलाह: जोखिम भरे कामों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।

मकर राशि (Capricorn)

आज थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला दिन रह सकता है। कार्यस्थल पर सतर्क रहना होगा। परिवार में किसी बात को लेकर चर्चा हो सकती है।
सलाह: आज के दिन आप धैर्य बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। नई शुरुआत करने के लिए समय अनुकूल है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।
सलाह: आज आप किसी बुजुर्ग का आशीर्वाद लेना न भूलें।

मीन राशि (Pisces)

भाग्य आपका साथ देगा। पुराने काम पूरे होंगे। किसी यात्रा से लाभ मिलने की संभावना है।
सलाह: आज आप मानसिक शांति के लिए ध्यान करें।

यह जरूर पढ़ें: Mushroom Toast For Breakfast: ब्रेकफास्ट में सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रीमी मशरुम टोस्ट, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें स्टेप्स

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 12 December 2025 at 07:12 IST