अपडेटेड 9 December 2025 at 14:55 IST
Mushroom Toast For Breakfast: ब्रेकफास्ट में सिर्फ 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और क्रीमी मशरुम टोस्ट, बनाना है बेहद आसान, नोट कर लें स्टेप्स
Mushroom Breakfast Recipe - ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना है? तो ट्राय करें 10 मिनट में बनने वाली क्रीमी मशरूम टोस्ट रेसिपी। जानें बनाने की आसान विधि और जरूरी टिप्स।
- लाइफस्टाइल न्यूज़
- 2 min read

Quick Breakfast Recipe In Hindi: सुबह-सुबह जल्दी में अक्सर समझ नहीं आता कि नाश्ते में क्या बनाया जाए जो हेल्दी भी हो, टेस्टी भी और कम समय में तैयार भी हो जाए। अगर आप भी जल्दी बनने वाला स्वादिष्ट नाश्ता ढूंढ रहे हैं, तो क्रीमी मशरूम टोस्ट आपके लिए परफेक्ट है। यह 10 मिनट में बन जाता है और प्रोटीन, फाइबर और फ्लेवर से भरपूर होता है। तो चलिए जानते हैं इसे बनाने की आसान विधि।
मशरुम टोस्ट बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?
- 1 कप कटा हुआ मशरूम
- 1-2 ब्रेड स्लाइस
- 1 छोटा चम्मच बटर
- 1 छोटा प्याज (बारीक कटा हुआ)
- 2-3 लहसुन की कलियां
- 2-3 चम्मच क्रीम या दूध
- काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वाद अनुसार
- हरा धनिया
- थोड़ा-सा चिली फ्लेक्स
मशरूम टोस्ट बनाने की आसान विधि
Step 1: ब्रेड को टोस्ट करें
- सबसे पहले ब्रेड स्लाइस को टोस्टर या तवा पर हल्का क्रिस्प होने तक सेक लें।
- इससे टोस्ट का बेस तैयार हो जाएगा।
Step 2: मशरूम को पकाएं
- एक पैन में बटर या ऑलिव ऑयल गर्म करें।
- इसमें प्याज और लहसुन डालकर 1 मिनट भूनें, जब तक खुशबू आने लगे।
- अब इसमें कटे हुए मशरूम डालें और मध्यम आंच पर 2–3 मिनट पकाएं।
Step 3: मसाले मिलाएं
Advertisement
- मशरूम पकने पर इसमें नमक और काली मिर्च डालें।
- चाहें तो थोड़ा-सा चिली फ्लेक्स भी डाल सकते हैं।
- अच्छे से मिक्स कर लें।
Step 4: क्रीमी टेक्सचर दें
- अब इसमें 2-3 चम्मच क्रीम या थोड़ा-सा दूध डालें।
- इसे 1 मिनट पकाएं, ताकि ग्रेवी थोड़ा क्रीमी हो जाए।
- अब गैस बंद कर दें।
Step 5: टोस्ट तैयार करें
Advertisement
- टोस्टेड ब्रेड पर तैयार क्रीमी मशरूम अच्छी तरह फैलाएं।
- ऊपर से थोड़ा-सा हरा धनिया छिड़ककर सर्व करें।
क्यों करें ब्रेकफास्ट में मशरूम टोस्ट शामिल?
- फाइबर और प्रोटीन से भरपूर – पेट देर तक भरा रखता है।
- कम कैलोरी – वेट लॉस वालों के लिए बढ़िया।
- क्रीमी टेक्सचर – स्वाद बढ़िया और रिच लगता है।
- 10 मिनट में तैयार – ऑफिस/स्कूलrush में परफेक्ट।
क्रीमी मशरूम टोस्ट एक हेल्दी, टेस्टी और इंस्टेंट ब्रेकफास्ट ऑप्शन है। इसे बनाना बेहद आसान है और इसमें ऐसे कोई विशेष चीज भी नहीं चाहिए। बस 10 मिनट में तैयार यह रेसिपी आपके नाश्ते को खास बना देगी।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 9 December 2025 at 14:55 IST