अपडेटेड 11 February 2026 at 11:42 IST

Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों को करियर में मिलेगी ऊंची उड़ान, किसका होगा नुकसान? पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal, 11 February 2026: आज 11 फरवरी 2026 को मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए दिन कैसा रहेगा, चलिए जान लेते हैं। किसी को करियर में तरक्की मिलेगी तो कोई मानसिक तनाव का सामना करेगा।

Aaj Ka Rashifal 30 January 2026
Aaj Ka Rashifal | Image: freepik

Aaj ka Rashifal, 11 February 2026: आज 11 फरवरी 2026 को मेष से लेकर मीन राशिवालों के लिए दिन कैसा रहेगा, चलिए जान लेते हैं। किसी को करियर में तरक्की मिलेगी तो कोई मानसिक तनाव का सामना करेगा। 

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला बीतने वाला है। फिजूलखर्ची करने से बचें। जल्दबाजी में कुछ ना करें। ऑफिस में कोई प्रोजेक्ट लीड करने को मिल सकता है। लव लाइफ में अपने दिल की बात खुलकर अपने पार्टनर के सामने रखें। 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

Advertisement

आज का दिन आपके लिए इमोशनल होने वाला है। आप मानसिक तनाव में रह सकते हैं। ऐसे समय में आप शांत रहेंगे तो इन परेशानी से आराम से बाहर आ जाएंगे। किसी की बातों को दिल पर न लें। ऑफिस में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

Advertisement

दूसरी की बातों को नजरअंदाज करते हुए केवल अपने काम पर फोकस करें। ऑफिस में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। रुके हुए काम जल्दी से निपट जाएंगे। खुद पर ज्यादा दवाब न डालें। 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

अगर समझदारी से चलेंगे तो हर मुश्किल को पार कर पाएंगे। आज का दिन भावनात्मक तरीके से चुनौतीपूर्ण हो सकता है लेकिन अपनी मैच्योरिटी से आप सब संभाल लेंगे। निवेश करने का सोच रहे हैं तो अच्छे से सोच समझकर ही फैसला लें। 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आप काफी कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। परिवारवालों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कोई पुराना फैमिली मैटर है तो आज निपट जाएगा। ईगो के चक्कर में किसी से अपना रिश्ता खराब न करें। 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

किसी से कोई दिक्कत है तो अपने दिल की बात साफ-साफ रखें। किसी की आलोचना करने से बचें। ऑफिस मीटिंग में भी आप अपने विचारों को स्पष्ट तरीके से रख पाएंगे। किसी चीज को लेकर ज्यादा ना सोचें वर्ना खुद में ही उलझ जाएंगे। 

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज के दिन अपने करियर और आर्थिक स्थिरता पर ध्यान दें। दिखावा करने से बचें और अपने भविष्य को लेकर चिंता करें। आज कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। अपनी फीलिंग्स को अपने करियर ग्रोथ के रास्ते में ना आने दें। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन काफी शुभ है। आज आप अपने हर काम को बहुत ही शिद्दत से पूरा करेंगे। पुरानी किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जाने दें। इससे आपको ही मानसिक शांति मिलेगी। ऑफिस में आपके काम को तारीफें मिलेंगी। 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज का दिन आत्म-चिंतन करने के लिए है। सही और गलत के बीच फर्क अच्छे से पहचान पाएंगे। लोगों की भीड़ से बचने की कोशिश करें और खुद के साथ समय बिताएं। करियर को लेकर बड़ा कदम उठा सकते हैं। 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

करियर के हिसाब से आपका दिन काफी अहम होने वाला है। आगे बढ़ने के लिए बड़े लोगों से कॉन्टैक्ट बनाना शुरू कर दें। लोगों से घुल-मिलने की कोशिश करें, तभी ग्रोथ कर पाएंगे। पार्टनर के साथ बातचीत के जरिए कोई पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज के दिन ऑफिस में कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है जिसमें आपको सफलता मिलेगी। अपने काम को लेकर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे। आपके बिहेवियर से आपके कलीग्ज को दिक्कत हो सकती है। फिजूलखर्ची करने से बचें। 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

मानसिक शांति के लिए किसी आध्यात्मिक यात्रा की योजना बना सकते हैं। इससे आपका दिमाग क्लियर होगा और आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। प्रैक्टिकल होकर ही फैसला लें। इमोशन में आकर जल्दबाजी में कोई बड़ा कदम न उठाएं।

ये भी पढ़ेंः Aaj ka Rashifal: आज चॉकलेट डे पर किसके रिश्ते में घुलेगी मिठास, तो किसे याद आएगा पुराना प्यार? पढ़ें राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 11:42 IST