अपडेटेड 9 February 2026 at 08:34 IST

Aaj ka Rashifal: आज चॉकलेट डे पर किसके रिश्ते में घुलेगी मिठास, तो किसे याद आएगा पुराना प्यार? पढ़ें राशिफल

Aaj ka Rashifal, 9 February 2026: आज 9 फरवरी को प्रेमी जोड़े चॉकलेट डे मना रहे हैं। ऐसे में चलिए मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल जान लेते हैं। क्या कहते हैं उनके सितारे-

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal | Image: freepik

Aaj ka Rashifal, 9 February 2026: आज 9 फरवरी को प्रेमी जोड़े चॉकलेट डे मना रहे हैं। ये दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलता है। ऐसे में चलिए मेष से लेकर मीन राशिवालों का लव राशिफल जान लेते हैं। क्या कहते हैं उनके सितारे-

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

रिलेशनशिप वाले लोगों को आज नेगेटिविटी से बचना चाहिए। अपने पार्टनर की बातों का मान रखें और बेवजह उनसे ना उलझें। सिंगल लोगों को आज किसी से अट्रैक्शन हो सकता है। एक ऐसा इंसान जो आपके लिए आईडियल होगा।

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

Advertisement

अपने पार्टनर के साथ आज किसी रोमांटिक डिनर डेट या आउटिंग पर बाहर जाना हो सकता है। ये आपके रिश्ते को और मजबूती देगा। सिंगल लोगों को आज कोई ऐसा इंसान मिल सकता है जिससे बात करके आपका दिल जोर से धड़केगा। एक नया रिश्ता शुरू हो सकता है। 

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

Advertisement

अपने पार्टनर से लंबे समय से कुछ कहना चाहते हैं जो आज कह दें। इस बात का ध्यान रखें कि आपकी बातें सुनकर उनका दिल ना दुख जाए। सिंगल लोगों के लिए भी एक गुड न्यूज है। वो अपने चार्म से आज किसी का दिल जीत सकते हैं। 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आज आपका अपने पार्टनर के साथ काफी इमोशनल दिन बीतने वाला है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखें और बड़ी सावधानी से अपने दिल की बात कहें। आज किसी नए इंसान से बात करके आपको अच्छा फील हो सकता है। 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज आपका दिन काफी रोमांटिक बीतने वाला है। पार्टनर के साथ कोई पुराना झगड़ा सुलट सकता है। आज आपके रिश्ते में एक नई शुरुआत होगी जिसका असर आपके भविष्य पर भी पड़ेगा। सिंगल लोगों को भी उम्मीद नहीं हारनी चाहिए। 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

आज आप अपने रिलेशनशिप में काफी मानसिक सुकून महसूस करेंगे। किसी रोमांटिक डेट पर बाहर जा सकते हैं। इसके अलावा, सिंगल लोगों को आज कोई पसंद आ सकता है जिसे देख उनका दिल जोर से धड़केगा। 

तुला राशि (Libra Horoscope)

आज आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ बातचीत करके दिल हल्का करने की कोशिश करें। आपके रिश्ते में मजबूती आएगी। सिंगल लोग ऐसे इंसान के प्रति आकर्षित होंगे जो इमोशनली मजबूत हो। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज आपके लिए दिन काफी चुनौती भरा हो सकता है। आपके मन में कई तरह के शक पैदा होंगे जिसकी आंच आपके रिलेशनशिप पर भी आ सकती है। ऐसे में अपने पार्टनर के साथ बात करते उन्हें दूर करें। सिंगल लोगों के लिए अपने क्रश को प्रपोज करने का आज बेहतरीन दिन है। 

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

अगर आपका रिश्ता नया-नया है तो आज अपने पार्टनर को समझने की कोशिश करें। इसी बातचीत से आपके रिश्ते का भविष्य तय होगा। सिंगल लोगों की जिंदगी में नए प्यार की दस्तक हो सकती है। 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

अपने रिलेशनशिप को मजबूत करने के लिए अपने पार्टनर के साथ किसी एक्टिविटी में हिस्सा लें। इससे आपकी बॉन्डिंग काफी मजबूत होगी और रिश्ते में मिठास आएगी। दिखावा करने से बचें और रिश्ते को सच्चाई के साथ निभाएं। 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

आज आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। कम्यूनिकेशन की कमी के कारण गलतफहमी पैदा हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ खुलकर बातचीत करें और गलतफहमी दूर करें। 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

ख्वाबों की दुनिया से बाहर निकलकर हकीकत में आओ और अपने पार्टनर के साथ इस दिन को खूब एंजॉय करो। सिंगल लोगों की आज ऐसे इंसान से मुलाकात हो सकती है जो लंबे समय तक उनकी जिंदगी में रहने वाला है। 

ये भी पढ़ेंः Aaj ka Rashifal: किसे मिलेगा नौकरी में प्रमोशन, तो किसका टूटेगा दिल? जानिए आज का राशिफल

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 9 February 2026 at 08:34 IST