अपडेटेड 1 January 2026 at 07:49 IST
Aaj Ka Rashifal 1 January 2025: इन राशियों पर भगवान विष्णु की होगी विशेष कृपा, चमक सकती है किस्मत; जानें कैसा रहेगा नए साल का पहला दिन
नए साल का आगाज हो चुका है। आज साल 2026 का पहला दिन है। गुरुवार को भगवान विष्णु की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। अब ऐसे में आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं।
- धर्म और अध्यात्म
- 4 min read

Aaj Ka Rashifal : नए साल का आगाज हो चुका है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज का दिन कई राशियों के लिए विशेष रूप से शुभ रहने वाला है। वैसे साल 2026 की शुरुआत ज्योतिषीय दृष्टि से काफी उथल-पुथल भरी रहने वाली है। मगर इस साल कुछ राशियों की किस्मत चमकने वाली भी है। साल का पहला दिन वृषभ राशि वालों के लिए करियर और व्यवसाय के लिहाज से अनुकूल है, जबकि मीन राशि वालों को वाहन खरीदने का शुभ योग बन सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
2025 के पहले दिन चंद्रमा मकर राशि यानी दशम भाव में गोचर प्रवेस कर रहा है, ऐसे में मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। नौकरी बदलने के प्रयासों के लिए यह समय अनुकूल है। कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। दोस्तों के सहयोग मिलने से कई व्यावसायिक कार्य पूरे होंगे।
वृषभ राशि
नए साल के पहले दिन चंद्रमा भाग्य भाव में रहेंगे, जो व्यवसाय के लिए बेहद शुभ है। वृषभ राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन की संभावना प्रबल है। नवम चंद्रमा भाग्य को मजबूत बनाएगा। कभी-कभी संयोग खुद ही अनुकूल हो जाते हैं। शाम के समय परिवार के साथ धार्मिक यात्रा करना शुभ होगा।
मिथुन राशि
द्वादश गुरु और अष्टम चंद्रमा का आशीर्वाद। नौकरी में नए अवसर और प्रगति दिखाई दे रही है। नई बिजनेस डील के भी सुंदर योग बन रहे है। छात्रों के लिए अच्छा दिन, रुका धन मिलेगा। लव लाइफ अच्छी लेकिन वाद-विवाद से बचें। सकारात्मक सोच बनाए रखें।
Advertisement
कर्क राशि
कर्क राशिवालोंके लिए आज का दिन खास रहने वाला है। बिजनेस बढ़ाने के लिए मेहनत, योजना और टाइम मैनेजमेंट जरूरी। दोस्तों से अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यवहार से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बनेगा। कामकाजी महिलाओं को सहयोग मिलेगा
सिंह राशि
साल के प्रथम दिन चन्द्रमा खष्ठम रहेंगे। चतुर्थ चंद्रमा और वृषभ में गुरु गोचर के होने से सिंह राशि के छात्र लाभान्वित होंगे। नौकरी में प्रगति होगी, स्टडी लाइफ आकर्षक। घूमने-फिरने का प्लान। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा तनाव दूर करेगी। स्वास्थ्य में लापरवाही न बरतें।
Advertisement
कन्या राशि
कन्या राशि वालों का नए साल के पहले दिन चंद्रमा तृतीय और गुरु सप्तम भाव में है। इसे व्यवसाय के लिए शुभ माना गया है। धन आगमन के भी योग बन रहे हैं। छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब संबंधी अनिश्चितताएं दूर होंगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए नए साल का पहला दिन खास रहने वाला है। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा से मन खुश रहेगा। लव लाइफ में उत्साह और आनंद मिलेगा।
धनु राशि
चंद्रमा राशि से 12वें भाव में, गुरु चतुर्थ गोचर में है। ऐसे में कार्यभार से परेशानी हो सकती है लेकिन रुका धन मिलने से खुशी। स्वास्थ्य बेहतर। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें।
मकर राशि
गुरु तृतीय और चंद्रमा एकादश भाव में। मकर राशि वालों के लिए नौकरी को नई दिशा, व्यवसाय में सफलता के संयोग बन रहे हैं। सहयोगियों का बड़ा योगदान मिलेगा।
कुंभ राशि
आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला। मित्रों से रिश्ते मजबूत होंगे। घर में धार्मिक आयोजन संभव है। संतान को करियर में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा द्वितीय और शनि की स्थिति से नौकरी-व्यवसाय बेहतर। नए आय स्रोत बनेंगे। नए कार्य से बिजनेस को दिशा मिलेगी। धन लाभ होने की भी संभावना है।धार्मिक कार्यक्रम संभव। संतान को करियर सफलता मिल सकती है। नवविवाहितों के लिए धार्मिक स्थल यात्रा से रिश्ते मजबूत। आप क्रोध करने से बचें। आज अपने प्रियजनों की भावनाओं को समझेंगे।
मीन राशि
2025 के पहले दिन गुरु तृतीय व चन्द्रमा एकादश हैं। मीन राशि वाले प्रयास करें तो जॉब को नई दिशा दे सकते हैं। बिजनेस में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 1 January 2026 at 07:49 IST