अपडेटेड 1 September 2025 at 07:02 IST

Aaj Ka Rashifal 01 September 2025: मेष, मिथुन और तुला सहित इन राशियों को होगा धन लाभ और खुलेंगे तरक्की के सभी रास्ते, देखें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 01 September 2025: आज सोमवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है और किसे धन लाभ होने की संभावना है। आइए इस लेख में विस्तार से आज के राशिफल के बारे में जानते हैं।

Aaj ka Rashifal
Aaj ka Rashifal | Image: freepik

Aaj Ka Rashifal 01 September 2025: ज्योतिष शास्त्र में सभी तिथियां महत्वपूर्ण मानी जाती है। वहीं आज सोमवार का दिन है। इस दिन भगवान शिव की पूजा विधिवत रूप से करने का विधान है। अब ऐसे में आज किन राशियों का दिन शुभ संकेत लेकर आया है और किसे अधिक मेहनत करने की जरूरत है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित दयानंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

आज मेष राशि वालों का दिन 

आज मेष राशि के जातकों का दिन नई जिम्मेदारी लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। आपको आज अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। धन लाभ होगा।

आज वृषभ राशि वालों का दिन

आज वृषभ राशि वालों के लिए दिन शुभ समाचार लेकर आया है। कार्यक्षेत्र में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी। समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। कारोबार में नई योजना पर काम करने को मिल सकता है।

आज मिथुन राशि वालों का दिन 

आज मिथुन राशि के जातकों का दिन लाभकारी माना जा रहा है। आपके सभी रुके हुए काम पूरे होंगे। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। आर्थिक मामले में पहले से सुधार होगा।

Advertisement

आज कर्क राशि वालों का दिन 

आज कर्क राशि के जातकों का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार में लाभ होगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - Earthquake: देर रात इस देश में भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, दिल्ली तक महसूस हुए झटके, 9 लोगों की मौत; कई घायल, जानें तीव्रता

Advertisement

आज सिंह राशि वालों का दिन 

आज सिंह राशि के जातकों का दिन अवसरों से भरा रहेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापार में लाभ होगा। धैर्य से काम लें। आपके जीवन में खुशियों का आगमन होगा।

आज कन्या राशि वालों का दिन

आज कन्या राशि के जातकों का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा।  

आज तुला राशि वालों का दिन 

आज तुला राशि के जातकों का दिन शुभ समाचार से होगा। कार्यक्षेत्र में नई चुनौतियां मिल सकती है, लेकिन आपको सफलता मिलेगी। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

आज वृश्चिक राशि वालों का दिन 

आज वृश्चिक राशि के जातकों को व्यापार में लाभ होगा। अगर आप वाहन खरीदने का सोच रहे हैं तो आपके लिए समय शुभ है। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।

आज धनु राशि वालों का दिन 

आज धनु राशि के जातकों का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। लव लाइफ शानदार रहेगी। आज अगर आप किसी काम के लिए बाहर जा रहे हैं तो दही-चीनी खाकर जाएं।

आज मकर राशि वालों का दिन 

आज मकर राशि के जातकों का दिन धन लाभ लेकर आया है। आपके घर मांगलिक कार्य हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के संकेत हैं। आज फिजूल खर्च करने से बचें।

आज कुंभ राशि वालों का दिन 

आज कुंभ राशि वालों का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ की यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें और वाद-विवाद से बचें।

आज मीन राशि वालों का दिन

आज मीन राशि वालों का दिन विजय प्राप्ति का है। नौकरी में मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। आप कहीं मांगलिक कार्य के लिए जा सकते हैं। आपके घर नए मेहमान आ सकते हैं।

Published By : Aarya Pandey

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 07:02 IST