अपडेटेड 1 September 2025 at 09:36 IST

Earthquake: देर रात इस देश में भूकंप के जोरदार झटकों से कांपी धरती, दिल्ली तक महसूस हुए झटके, 9 लोगों की मौत; कई घायल, जानें तीव्रता

पूर्वी अफगानिस्तान में देर रात जोरदार भूकंप आया। भूकंप इतना तेज था कि इस झटके भारत तक महसूस किए गए। भूकंप से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल बताए जा रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
earthquake in Afghanistan
earthquake in Afghanistan | Image: R Digital

अफगानिस्तान में भूकंप के भयंकर झटके महसूस किए गए। देर रात 12 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप से 9 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि इसका एहसास राजधानी दिल्ली तक हुआ है।  भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई।

अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी इलाके में रविवार देर रात भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से अफगानिस्तान में भयंकर तबाही मची है। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक, भूकंप की चपेट में आने से 9 लोगों की मौत हो गई है, जबकि बड़ी संख्या में लोग घायल बताए जा रहे हैं। भूकंप से दाराह-ए-नूर-जिले के साटिन गांव में सबसे  ज्यादा तबाही मची है।

अफगानिस्तान में भूकंप से 9 लोगों की मौत

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अफगानिस्तान में 12.47 बजे (IST) रिक्टर पैमाने पर 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व में धरती के नीचे 8 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि कई घर और इमारत ढह गए हैं। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है, ऐसे में मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। 

भारत में भी महसूस हुए भूकंप के झटके

जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र ने बताया कि भूकंप रविवार को स्थानीय समयानुसार रात 11.47 बजे (ब्रिटिश समयानुसार रात 8.17 बजे) पाकिस्तान सीमा के पास देश के पूर्वी हिस्से में आया। भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके भारत के भी कुछ हिस्सों में महसूस किए गए।  रविवार-सोमवार की मध्य रात्रि को दिल्ली-एनसीआर में भी भूकंप के झटके महसूस हुए। इसके अलावा पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Advertisement

भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत

अफगानिस्तान के क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता अजमल दरवेश के अनुसार, नांगरहार प्रांत में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हो गए। भूकंप का केंद्र नांगरहार प्रांत के जलालाबाद के पास 14 किमी (8.7 मील) की गहराई पर था। जलालाबाद राजधानी काबुल से लगभग 119 किमी (74 मील) दूर है। लगभग 20 मिनट बाद उसी प्रांत में दूसरा भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 4.5 थी और गहराई 10 किमी (6.2 मील) थी।

बता दें कि 7 अक्टूबर 2023 को अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया था,जिसके बाद तेज झटके भी आए थे। उस समय देश की तालिबान सरकार ने कहा था भूकंप से कम से कम 4,000 लोग मारे गए हैं, लेकिन संयुक्त राष्ट्र ने मरने वालों की संख्या लगभग 1,500 बताई थी। 2023 का भूकंप हाल के दिनों में अफगानिस्तान में आई सबसे घातक प्राकृतिक आपदा माना जाता है।
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बर्बाद हो जाएगा अमेरिका...', टैरिफ को लेकर कोर्ट पर भड़के ट्रंप

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 06:42 IST