अपडेटेड 1 December 2025 at 07:19 IST

Aaj ka Rashifal 01 December 2025: इन राशियों पर आज होगी भगवान शिव विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा सोमवार का दिन

Horoscope In Hindi: 1 दिसंबर 2025 का यह सोमवार कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। कुछ राशियों के जातकों पर भोलेनाथ की विशेष कृपा बनी रहेगी। सही सोच और सच्ची मेहनत से आपका दिन और भी बेहतर हो सकता है।

aaj-ka-rashifal-01-december-2025-monday-horoscope-for-all-zodiac-sign-lord-shiv-blessings
आज का राशिफल | Image: AI

Horoscope 01 December 2025 For All Zodiac Signs: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन मन से की गई पूजा और अच्छे कर्म का फल जल्दी मिलता है। 1 दिसंबर 2025 का दिन कई राशियों के लिए शुभ ऊर्जा लेकर आया है। तो चलिए जानते हैं आज आपका दिन कैसा रहने वाला है?

मेष राशि (Aries)

आज के दिन कार्यस्थल पर नए अवसर मिल सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। आज आपके मन को शांति और सकारात्मकता मिलेगी।

लकी रंग: लाल

Uploaded image

वृषभ राशि (Taurus)

आज आपका आराम और स्थिरता का दिन है। किसी अधूरे काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा आर्थिक मामलों में लाभ का संकेत नजर आ रहे हैं।

Advertisement

लकी रंग: गुलाबी

मिथुन राशि (Gemini)

आज का दिन नए काम शुरू करने का सही समय है। रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। भगवान शिव की कृपा से आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होगी।

Advertisement

लकी रंग: हरा

कर्क राशि (Cancer)

आज के दिन भावनात्मक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। इसके अलावा घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी। भगवान शिव की कृपा से आज आपके स्वास्थ्य को लाभ मिलेगा।

लकी रंग: सफेद

सिंह राशि (Leo)

आज के दिन ऑफिस में आपके काम की सराहना होगी। इसके अलावा पैसा मिलने के योग बनता नजर आ रहा है। भगवान शिव की कृपा से आज आपका भाग्य आपके साथ रहेगा।

लकी रंग: पीला

कन्या राशि (Virgo)

आज के दिन थोड़ी भाग-दौड़ रहेगी पर परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। भगवान शिव की कृपा से रुके हुए काम पूरे होंगे।

लकी रंग: नीला

तुला राशि (Libra)

आज के दिन कोई अच्छी खबर मिल सकती है। इसके अलावा आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। भगवान शिव की कृपा होने से मनचाहा फल मिल सकता है।

लकी रंग: क्रीम

Uploaded image

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज के दिन गुप्त शत्रु से सावधान रहें। आज शांत रहें और जल्दबाजी न करें। भगवान शिव की कृपा से आज आपको कठिन परिस्थितियों में भी सुरक्षा महसूस होगी।

लकी रंग: जामुनी

धनु राशि (Sagittarius)

आज के दिन काम व पढ़ाई में प्रगति के योग बनते नजर आ रहे हैं। नए रिश्ते बनने की संभावना भी दिखाई दे रही है। भगवान शिव की कृपा से आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

लकी रंग: नारंगी

मकर राशि (Capricorn)

आज के दिन धन लाभ और काम में सफलता मिलेगी। साथ ही, परिवार में सौहार्द बना रहेगा। भगवान शिव की कृपा मिलने से पुराने विवाद खत्म होंगे।

लकी रंग: काला

कुंभ राशि (Aquarius)

आज के दिन यात्राओं के योग बन रहे हैं। नए लोगों से मुलाकात फायदेमंद रहने की संभावना है। भगवान शिव की कृपा से सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी।

लकी रंग: स्लेटी (ग्रे)

Uploaded image

मीन राशि (Pisces)

आज के दिन मन में उत्साह और रचनात्मकता बढ़ेगी। मनचाहा काम पूरा होगा। भगवान शिव की कृपा से आपको आज मानसिक शांति मिलेगी।

लकी रंग: हल्का नीला

यह जरूर पढ़ें: बढ़ेंगी कठिनाइयां या बनेंगे बिगड़े काम, जानें मूलांक 4 का कैसा रहेगा 2026

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 1 December 2025 at 07:19 IST