अपडेटेड 17 August 2025 at 08:40 IST

Aaj Ka Love Rashifal: किसकी जिंदगी में आएगी प्यार की बहार, किसका टूटेगा दिल? जानिए क्या कहता है आज का लव राशिफल

Aaj Ka Love Rashifal 17 August 2025: आज के दिन किसे मिलेगा अपने पार्टनर संग डेट पर जाने का मौका, तो किसकी होगी लड़ाई? चलिए 17 अगस्त के लव राशिफल में जान लेते हैं।

Romantic Destinations
Aaj Ka Love Rashifal | Image: Open Source

Aaj Ka Love Rashifal 17 August 2025: आज के दिन किसे मिलेगा अपने पार्टनर संग डेट पर जाने का मौका, तो किसकी होगी लड़ाई? चलिए 17 अगस्त के लव राशिफल में जान लेते हैं।

जानिए आज का लव राशिफल

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

सिंगल लोग आज घरवालों के साथ बिजी रहेंगे और उनके साथ ही समय बिताएंगे। वाणी पर कंट्रोल रखें। आज किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है। मैरिड लोगों का पार्टनर उन्हें कोई गिफ्ट दे सकता है। 

वृषभ राशि (Taurus Horoscope)

Advertisement

घरवालों के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि, आपके बिजी रहने के कारण आपका पार्टनर आप पर शक कर सकता है। ऐसे में अपना रिश्ता बचाए रखने के लिए उनका शक दूर करना आपकी जिम्मेदारी है।

मिथुन राशि (Gemini Horoscope)

Advertisement

मैरिड लोगों के लिए आज का दिन शानदार बीतने वाला है। आपका लाइफ पार्टनर आज रोमांटिक मूड में होगा। उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। वो आपको गिफ्ट देकर सरप्राइज भी कर सकता है। 

कर्क राशि (Cancer Horoscope)

आपकी अपने पति या पत्नी से लड़ाई चल रही है तो वो आज खत्म हो जाएगी। उनकी मैरिड लाइफ सुखमयी बीतेगी। जो लोग रिलेशनशिप में है, आज उनके प्यार की परीक्षा होगी। उनके रिश्ते में कोई नई मुसीबत दस्तक दे सकती है। 

सिंह राशि (Leo Horoscope)

आज किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं तो इंतजार मत कीजिए, तुरंत कह डालिए। अगर आपके पार्टनर की कोई बात आपको परेशान कर रही है तो उससे शेयर कीजिए। इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा। 

कन्या राशि (Virgo Horoscope)

कन्या जातकों को आज कोई प्रपोज कर सकता है। हालांकि, कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें वर्ना बाद में पछताना पड़ सकता है। बिजी होने के कारण मैरिड लोग अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाएंगे। 

तुला राशि (Libra Horoscope)

मैरिड लोग आज अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। इससे दोनों को एक-दूसरे को और अच्छे से समझने का मौका मिलेगा। सिंगल लोगों के लिए भी आज का दिन शानदार बीतने वाला है। 

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)

आज अपने परिवार के साथ अच्छा और सुखद समय बिताएंगे। अपने पार्टनर से ज्यादा उम्मीदें ना रखें, नहीं तो आपको ही तकलीफ होगी। अपने पार्टनर से कोई बात ना छुपाएं।

धनु राशि (Sagittarius Horoscope)

आज आप अपने पार्टनर को कोई सरप्राइज दे सकते हैं। हालांकि, मैरिड लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला बीतेगा। आज कोई छोटी सी बात भी आपके बीच झगड़ा करवा सकती है तो सोच समझकर ही कुछ बोलें। 

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मैरिड लाइफ में किसी चीज को लेकर परेशान है तो आज का दिन आपके लिए एक शानदार मौका है। चीजों को सुधारने की कोशिश कीजिए। अपने पार्टनर से अपने दिल की बात कहें। उनके साथ अकेले समय बिताने की कोशिश करें। 

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)

अगर आपका अपने पार्टनर के साथ झगड़ा चल रहा है तो उसे सुलझाने की कोशिश करें और अपने रिश्ते की खातिर खुद को बदलें। अगर आपने कोशिश नहीं की तो आपका रिश्ता हमेशा के लिए टूट सकता है। 

मीन राशि (Pisces Horoscope)

आज आप अपने दिल की बात नहीं कह पाएंगे। मैरिड लोगों का भी अपने पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। उनका मूड किसी बात को लेकर खराब रहेगा। 

ये भी पढे़ंः Aja Ekadashi 2025 Date: 18 या 19 अगस्त अजा एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और महत्व

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 17 August 2025 at 08:40 IST