अपडेटेड 7 October 2024 at 17:40 IST
31 अक्टूबर या 1 नवंबर कब है दिवाली? दो दिन अमावस्या पड़ने से हो रही है कंफ्यूजन, जानें सही तारीख
Diwali Date: दीयों का त्योहार दिवाली की डेट को लेकर इस बार कंफ्यूजन है, क्योंकि अमावस्या तिथि दो दिन पड़ रही है। तो चलिए जानते हैं दीपावली कब मनाई जाएगी।
- धर्म और अध्यात्म
- 3 min read

Kab hai diwali: भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक दिवाली (diwali date) को आने में अब बस कुछ दिन और बचें हैं। यह पर्व अमावस्या के दिन मनाया बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व का इंतजार लोगों को बड़ी ही बेसब्री से रहता है। हालांकि इस बार इसकी डेट को लेकर कंफ्यूजन बनी हुई है। दरअसल, इस साल अमावस्या (amavasya) तिथि दो दिन पड़ रहे हैं। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि दिवाली का पर्व (Kab hai diwali) कब मनाया जाएगा और लक्ष्मी पूजा कब होगी तो चलिए इसके बारे में जानत हैं।
दिवाली का त्योहार (Kab hai diwali) धार्मिक और सामाजिक सीमाओं को पार कर अंधेरे पर प्रकाश की शक्ति, बुराई पर अच्छाई की जीत और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय पाने का पर्व है। जिसे हर साल कार्तिक माह की अमावस्या के दिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि इस बार इसकी डेट (diwali date) को लेकर कंफ्यूजन जिसे चलिए दूर करते हैं।
कब से कब तक है कार्तिक अमावस्या की तिथि?
हर साल कार्तिक (kartik) माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाने वाला दिवाली का त्योहार इस बार दो दिन पड़ रहा है। इस बार अमावस्या तिथि (amavasya tithi) की शुरुआत 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर होगी, जिसका समापन 1 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार की शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। ऐसे में कुछ लोग 31 अक्टूबर को दीपावली (Kab manai jayegi diwali) मनाने की सलाह दे रहे हैं, तो कुछ 1 नवंबर को दिवाली मनाने के पक्ष में है। ऐसे में आइए जानते हैं किस दिन दिवाली मनाना सही रहेगा।
कब मनाया जाएगा दिवाली का त्योहार?
हिंदू धर्म में उदयातिथि में पूजा मान्य होती है, लेकिन दिवाली की पूजा हमेशा प्रदोषव्यापिनी अमावस्या को ही की जाती है। इसमें उदयातिथि का कोई लेना देना नहीं है। इसलिए धर्म और शास्त्र के मुताबिक इस साल दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर 2024 दिन गुरुवार को ही मनाया जाएगा।
Advertisement
दिवाली पूजा का शुभ मुहूर्त (diwali puja muhurat)
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर की शाम 6 बजकर 27 मिनट से शुरू होगा, जो रात 8 बजकर 32 मिनट पर खत्म होगा।
वहीं दीपावली पर पूजा का निशिता मुहूर्त रात 11 बजकर 39 मिनट से शुरू होगा, जो देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
प्रदोष काल-17: 35 से 20:11 तक
वृषभ काल-18: 21से 20:17 तक
Advertisement
दिवाली कैलेंडर 2024 (diwali calendar)
- 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को धनतेरस मनाया जाएगा।
- 30 अक्टूबर दिन बुधवार को नरक चतुर्दशी यानी छोटी दिवाली की पूजा होगी।
- 31 अक्टूबर दिन गुरुवार को दीपावली लक्ष्मी पूजा होगी।
- 2 नवंबर दिन शनिवार को गोवर्धन पूजा की जाएगी।
- 3 नवंबर दिन रविवार को भाईदूज का पर्व मनाया जाएगा।
Published By : Sadhna Mishra
पब्लिश्ड 7 October 2024 at 17:40 IST