अपडेटेड 6 October 2024 at 19:33 IST

30 साल बाद दिवाली पर बना ये संयोग, शनिदेव की उल्टी चाल से इन राशियों के बदलेंगे दिन, मिलेगी सफलता

Diwali के दौरान शनिदेव वक्री चाल चलने वाले जिसका सीधा असर राशियों पर पड़ने वाला है। आइए जानते हैं कि किस राशि वालों की चांदी-चांदी होने वाली है।

Shani dev vakri in zodiac signs
दिवाली पर ये राशियां होंगी मालामाल | Image: freepik/shutterstock

Shani dev vakri in zodiac signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सभी ग्रह एक निश्चित समय पर वक्री और मार्गी होते हैं। जिनका सीधा असर व्यक्ति के जीवन पर उसकी राशिनुसार पड़ता है। इसी में एक शनि ग्रह भी है, जो कर्मफल दाता के रूप में भी जाने जाते हैं। शनि देव 30 जून 2024 को अपनी स्वराशि कुंभ में वक्री अवस्था में प्रवेश कर गए थे, जो 15 नवंबर 2024 तक रहेंगे। ऐसे में इसके प्रभाव से दिवाली के मौके पर कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने जा रहा है। तो चलिए जानते हैं कि शनि देव के वक्री होने से किन राशियों का भाग्य चमकने वाला है।

आपको बता दें कि न्याय के देवता और कर्मफलदाता शनि देव की गति का सीधा प्रभाव लोगों के जीवन पर पड़ता है और यह बाकी ग्रहों के मुकाबले अधिक दिनों तक रहता है, क्योंकि शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं। यही वजह है कि 30 जून से वक्री अवस्था में प्रवेश करने वाले शनि देव नवंबर तक व्रकी अवस्था में ही रहने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि अपनी इस अवस्था से वह दिवाली पर किन-किन राशियों की चांदी करने वाले हैं।

दिवाली पर इन राशि वालों की किस्मत बदल सकते हैं शनि देव

वृष राशि (vrish rashi/Taurus)
वृष राशि के लोगों के दिवाली के मौके पर शनि देव का वक्री होना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि शनि देव आपकी राशि से कर्म भाव पर वक्री हुए हैं। इसलिए इस दिवाली वृष राशि वालों को काम-कारोबार से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं। साथ ही नई नौकरी मिलने के भी प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है और कारोबार के विस्तार के योग बन रहे हैं। वहीं पैतृक बिजनेस में अच्छा लाभ भी हो सकता है।

मकर राशि (makar rashi/Capricorn)  
इस राशि के जातकों पर शनि देव की कृपा बनी रहेगी। इनका वक्री होना मकर राशि वालों के लिए बहुत ही अच्छा हो सकता है, क्योंकि शनि देव इस राशि से धन और वाणी स्थान पर संचरण कर रहे हैं। जिसकी वजह से मकर राशि के जातकों को दिवाली के दौरानन समय-समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही फंसा हुआ धन वापस मिल सकता है। करियर में तरक्की होगी और कारोबार में लाभ होगा। वहीं आपकी वाणी से प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। कुल मिलाकर दिवाली पर शनि देव आपकी चांदी-चांदी करने वाले हैं।

Advertisement

मेष राशि (mesh rashi/Aries)
इस साल दिवाली पर शनि देव की उल्टी चाल का मेष राशि के जातकों की जिंदगी में बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ने वाला है। क्योंकि शनि देव इस दौरान इस राशि में गोचर कुंडली के इनकम और लाभ स्थान पर वक्री होंगे। इसलिए दिवाली के मौके पर आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही इनकम के कई सोर्स बन सकते हैं। इसके अलावा आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ कर्ज से मुक्ति मिल सकती है। मेष राशि के जातकों को दिवाली के दौरान शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी से भी लाभ हो सकता है। 

यह भी पढ़ें… Shardiya Navratri: नवरात्रि में चाहिए मां दुर्गा के नौ रूपों का आशीर्वाद? घर ले आएं ये चीजें

Advertisement

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sadhna Mishra

पब्लिश्ड 6 October 2024 at 19:33 IST