अपडेटेड 24 October 2025 at 11:11 IST

12 साल बाद महा-राजयोग! गुरु की कृपा से इन राशियों को मिलेगा आकस्मिक धन लाभ और चमकेगी किस्मत

पौराणिक मान्यता के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति का विशेष स्थान है। लोककथा के अनुसार अगर गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिलता है, तो धन, ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, संतान और विवाह आदि कई चीजों में सफलता मिलती है।

12 year jupiter venus raj yoga wealth and prosperity for these zodiac signs
12 year jupiter venus raj yoga wealth and prosperity for these zodiac signs | Image: canva
ai-icon

Show Quick Read

dropdown-arrow
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार दिनचर्या का कार्य करना कई लोगों को पसंद होता है। इसलिए कई लोग राशि के बारे में पढ़ते और सुनते रहते हैं। राशि और ग्रह के अनुसार काम करने से धन का भी लाभ होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देवताओं के गुरु बृहस्पति को शुभ और कल्याणकारी ग्रह माना जाता है। अगर उनका आशीर्वाद मिलता है, तो व्यक्ति भक्त धन-दौलत के साथ ज्ञान, बुद्धि, भाग्य, संतान और कई चीजों में सम्पन्न हो जाता है।
पौराणिक मान्यता के अनुसार इस माह के 24 अक्टूबर को गुरु और बुध के संयोग से शक्तिशाली नवपंचम का राजयोग बन रहा है, जिससे एक या दो नहीं बल्कि 3 राशियों के ऊपर विशेष लाभ पहुंचने वाला है। मान्यता के अनुसार 24 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 35 मिनट पर गुरु और बुध एक दूसरे से करीब 120 डिग्री पर होंगे, जिसके चलते एक माह-राजयोग का निर्माण होगा। गुरु और बुध का राजयोग 12 सालों बाद देखा जाएगा, जिसके चलते कुछ राशियों पर कुछ ही प्रभाव पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियों की किस्मत भी चमक सकती है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में।

मकर राशि

पौराणिक मान्यता के अनुसार मकर राशि के जातकों के गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग अच्छा रहने वाला है। मकर राशि के जातकों को कई मामलों में सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, प्रभाव भी देखा जा सकता है। गुरु-बुध के योग से आमदनी में भी तेजी से वृद्धि हो सकती है। इस योग से व्यापार से लेकर अन्य मामलों में भी मुनाफा होगा। कानूनी मामले में सफलता मिलेगी। जमीन-जायदाद के मामले में भी सफलता दिखाई दे रही है।
इस योग से मकर राशियों का अटका हुआ काम भी आसानी से हो जाएगा। सेहत भी अच्छा रहने वाला है।

मेष राशि

मकर राशि की तरह मेष राशि वालों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। अगर कोई काम लंबे समय से अटका हुआ है, तो अब वो काम पूरा हो सकता है। इस योग से धन के साथ-साथ ज्ञान, बुद्धि, भाग्य और संतान का भी सुख मिल सकता है। व्यापार के मामले में सुधार होगा और सफलता भी मिलेगी। इस शुभ योग से परिवार में प्रेम बना रहेगा। नौकरी में सफलता मिलेगी और नए-नए काम के अवसर भी मिलेंगे।
गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग से आकस्मिक धन लाभ के भी योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि

मकर और मेष के अलावा, वृश्चिक राशि के लोगों के लिए गुरु-बुध का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों को लगभग हर फील्ड में सफलता मिल सकती है। इस योग से भाग्य का उदय भी हो सकता है। संतान सुख की प्राप्ति का योग भी बना हुआ है। नौकरी में प्रमोशन के रास्ते ही साफ होते दिखाई दे रहे हैं। पारिवारिक जीवन में प्रेम भी बन रहेगा। बड़ों के आशीर्वाद से आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। विदेश यात्रा कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Chhath Puja 2025 Geet: शारदा सिन्हा से लेकर कल्पना...छठ पूजा इन पारंपरिक गीतों के बिना है अधूरा, लिस्ट में करें शामिल
 

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 24 October 2025 at 11:11 IST