11:11 Portal: 11 नवंबर 2025 को होंगी सभी मनोकामनाएं पूरी, जानें कैसे करें Manifest

What Is 11:11: 11 नवंबर 2025 का 11:11 Portal अपने सपनों को साकार करने और जीवन में नई शुरुआत करने का सुनहरा मौका है। इस दिन आप कुछ उपाय कर अपनी मनोकामना को आसानी से पूरा कर सकते हैं।

11 11 portal significance on 11 November 2025 manifestation tips to make your wish come true by expert
11 11 portal significance on 11 November 2025 manifestation tips to make your wish come true by expert | Image: Freepik

How To Manifest: हमारे जीवन में ज्योतिष शाश्त्र और अंक ज्योतिष का अधिक महत्व होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार 11 नंबर बेहद शक्तिशाली माना जाता है। यह सूर्य और चंद्रमा दोनों की ऊर्जा का प्रतीक है। यानी यह दिन जीवन में संतुलन, आत्मविश्वास और नए आरंभ का संकेत देता है। हर साल 11 नवंबर को बनने वाला 11:11 पोर्टल ब्रह्मांड से जुड़ने और अपनी इच्छाओं को साकार करने का खास समय माना जाता है। कहा जाता है कि इस दिन जो भी इच्छा पूरे मन से मांगी जाए, वह जल्दी पूरी होती है, क्योंकि ब्रह्मांड आपकी एनर्जी का तुरंत जवाब देता है। ज्योतिष सेलिब्रिटी एस्ट्रोलॉजर प्रदुमन सूरी के अनुसार, जानते हैं कैसे करें मैनिफेस्ट-

11:11 Portal क्या है?

11 नवंबर यानी 11/11 एक ऐसा दिन होता है जब ब्रह्मांड की ऊर्जा बहुत अधिक सक्रिय होती है। यह समय सकारात्मक सोच और इच्छाओं को “Manifest” करने के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस दिन आपकी सोच और भावनाएं बहुत जल्दी वास्तविकता में बदल सकती हैं।

11 नवंबर 2025 को कैसे करें Manifest?

Uploaded image
  • इस दिन सफेद रंग के कपड़े पहनें। सफेद रंग शांति और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इस दिन सफेद कपड़े पहनने से आपके आसपास की वाइब्स शुद्ध और शांत रहती हैं।
  • पानी को ऊर्जा का वाहक माना जाता है। जब आप अपने संकल्प बोलते हैं, तो पानी उस एनर्जी को अपने अंदर समेट लेता है। बाद में उसी पानी को पीने से आपकी इच्छा की तरंगें आपके अंदर पहुंचती हैं।
  • एक कागज पर हरे या लाल रंग से साफ-साफ लिखें - “मेरा नाम [अपना नाम] है और मैं चाहता/चाहती हूं कि [अपनी इच्छा लिखें]”
  • इस वाक्य को 11 बार लिखें। इससे आपका ध्यान और विश्वास दोनों उस इच्छा पर केंद्रित होंगे।
  • अब उस लिखी हुई बात को 11 बार धीरे-धीरे पढ़ें। पढ़ते समय मन में पूरा विश्वास रखें कि यह सब पहले से ही आपके जीवन में घट रहा है।
  • अंत में आंखें बंद करके ब्रह्मांड को “धन्यवाद” कहें और महसूस करें कि आपकी इच्छा पूरी हो चुकी है।
Uploaded image

क्या करें और क्या न करें?

  • इस दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहें।
  • किसी के लिए बुरा न सोचें।
  • केवल सकारात्मक सोच की भावना रखें।

यह जरूर पढ़ें: Mrigashira Nakshatra 2025: मृगशिरा नक्षत्र में शिव योग और सिद्ध योग बनने से होगी कारोबार और जॉब में तरक्की, बस करने होंगे इस दिन ये 2 उपाय

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सिर्फ अलग-अलग सूचना और मान्यताओं पर आधारित है। REPUBLIC BHARAT इस आर्टिकल में दी गई किसी भी जानकारी की सत्‍यता और प्रमाणिकता का दावा नहीं करता है।

Published By :
Sujeet Kumar
पब्लिश्ड