ये तो ट्रेलर है, आने वाले 5 साल में आत्मनिर्भर भारत का उदय देखेगी दुनिया- ओडिशा में बोले PM मोदी
Balasore News: बालासोर की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों के कामों को केवल ट्रेलर बताया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

Balasore News: बालासोर की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालों के कामों को केवल ट्रेलर बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले 5 साल में विकास और विश्वास की एक नई रफ्तार देश को देखने मिलेगी।
10 साल बिना घोटाले की सरकार: PM मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा- 'पूरे देश का ये अभूतपूर्व भरोसा 10 साल के सशक्त ट्रैक रिकॉर्ड पर है और हमारा बालासोर तो मिसाइल सिटी है। 10 साल में भारत की मिसाइल क्षमता कई गुना बढ़ी है। आज हम ब्रह्मोस मिसाइल विदेशों को निर्यात करते हैं। 10 साल पहले लोगों को लगता था कि घोटालों को रोकना असंभव है। 10 साल में बिना घोटाले की सरकार हमने चलाई है।'
उन्होंने आगे कहा- '10 साल पहले लगता था कि आतंकवाद नहीं थामा जा सकता। हमने देश के बड़े शहरों को बम धमाकों से मुक्त करके दिखाया है। किसी ने सोचा नहीं था कि जम्मू कश्मीर में शांति आएगी। हमने 370 की दीवार गिराई। आज वहां रिकॉर्ड मतदान हो रहा है। कोटि-कोटि रामभक्त, रामकाज से जुड़े कारसेवक भी अयोध्या में मंदिर की उम्मीद छोड़ चुके थे। आज 500 साल का इंतजार खत्म हो चुका है। हमारे रामलला टेंट से निकलकर, भव्य मंदिर में विराजे हैं।'
'ये तो ट्रेलर है...'
PM मोदी ने कहा- 'ये तो ट्रेलर है, आने वाले पांच साल में विकास और विश्वास की एक नई रफ्तार देश को देखने का अवसर मिलेगा। हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का उदय होते, दुनिया देखेगी। हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत का उदय होगा, दुनिया देखेगी। डबल इंजन वाली सरकार ओडिशा में विकास की गति को दोगुना कर देगी। ओडिशा के लोग जानते हैं कि बीजद को वोट देने का मतलब होगा अपना वोट बर्बाद करना। उन्हें अब बीजेडी पर भरोसा नहीं है। आपने बीजेडी को 25 साल दिए और इसने आपको धोखा दिया, आपको लूटा और आपको अविकसित रखा।'
Advertisement
उन्होंने कहा कि ओडिशा में तो जहां कदम रखो, वहां प्राकृतिक संपदा है, वहां समृद्धि है। ओडिशा सिर्फ इसलिए गरीब है, क्योंकि इसको पहले कांग्रेस के नेताओं ने लूटा और 25 साल से BJD के नेता लूट रहे हैं। ओडिशा में भाजपा का सीएम बनते ही ओडिशा का कायाकल्प होगा। BJD सरकार ने मछुआरों के लिए कुछ नहीं किया। हमारी सरकार मछुआरों के लिए योजना लेकर आई, हमने मछुआरों के लिए अलग से मंत्रालय बनाया, मछुआरों का क्रेडिट कार्ड बनवाया। BJD नेताओ के भ्रस्टाचार ने ओडिशा को बर्बाद कर दिया। जिन BJD नेताओं के पास कल तक साइकिल नहीं थी आज उनके पास लंबी-लंबी गाड़ियां हैं।
ये भी पढ़ेंः केजरीवाल को बड़ा झटका, चुनाव के नतीजों से पहले ही जाना होगा जेल,अंतरिम जमानत अर्जी खारिज