PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से हुए सम्मानित; विदेशी धरती पर बजा भारत का डंका

स्लोवाकिया ने PM मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान, द ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस से सम्मानित किया। स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया

Slovakia Honours PM Modi With Highest Award 'Order Of The White Double Cross 1st Class' During Historic Bratislava Visit
PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर हैं। इस यात्रा के दौरान उन्हें एक और बड़ा अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिला है। स्लोवाकिया सरकार ने उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' से नवाजा है। नार्वे के बाद स्लोवाकिया दूसरा यूरोपीय देश है जिसने मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया है।

स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने पीएम मोदी को यह सम्मान प्रदान किया। यह किसी देश द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को दिया गया 33वां वैश्विक सम्मान है। यह सम्मान पीएम मोदी को उनके दो दिवसीय स्लोवाकिया दौरे के दौरान प्रदान किया गया। इससे पहले PM मोदी एक और यूरोपीय देश नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किए जा चुके हैं।

PM मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

बता दें कि ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (प्रथम श्रेणी) स्लोवाकिया गणराज्य का सर्वोच्च राजकीय सम्मान है, जो स्लोवाकिया के राष्ट्रपति द्वारा विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को स्लोवाकिया के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों के विकास में असाधारण योगदान के साथ-साथ उसकी विदेश नीति के हितों और अंतर्राष्ट्रीय स्थिति के उत्कृष्ट समर्थन के लिए प्रदान किया जाता है।

पीएम मोदी ने स्लोवाकिया की जनता का जताया आभार

इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने X पर लिखा, "आज शाम ब्रातिस्लावा में 'ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस (फर्स्ट क्लास)' प्राप्त करके सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस सम्मान के लिए स्लोवाकिया की जनता और सरकार का आभार; यह सम्मान भारत के 140 करोड़ लोगों का है। मैं यह पुरस्कार भारत और स्लोवाकिया के बीच अटूट मित्रता को समर्पित करता हूं।"

Advertisement

 राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी के साथ  प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत

इससे पहले अपने दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने राजधानी ब्रातिस्लावा में राष्ट्रपति भवन में स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन में पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत हुआ। पीएम मोदी स्लोवाकिया की आजादी के बाद वहां जाने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने राष्ट्रपति भवन में विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर भी किए। बाद में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति पेलेग्रिनी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की।

बातचीत में शामिल भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, विदेश मंत्रालय (MEA) में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव पूजा कपूर शामिल थे। हर साल 21 जून को मनाए जाने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले, पैलेस में योग का एक खास सेशन आयोजित किया गया। दोनों नेताओं ने इस सेशन में हिस्सा भी लिया।

Advertisement

वाराणसी से प्रेरित अनोखी प्रदर्शनी का आयोजन

इसके अलावा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में वाराणसी (उनके संसदीय क्षेत्र) से प्रेरित एक अनोखी प्रदर्शनी भी देखी। इस दौरान स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी भी पीएम मोदी के साथ थे। इससे पहले ब्रातिस्लावा पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें 'गार्ड ऑफ ऑनर' दिया गया। यह उनके यूरोपीय दौरे का दूसरा चरण था।

यह भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान समझौता: जेडी वेंस ने बताया डील की क्या-क्या हैं शर्तें

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड