Flydubai Flight Incident: 'आपकी बहादुरी से बड़ी त्रासदी टली, मच्छार रियल हीरो हैं', भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के मुरीद हुए पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की। पीएम ने कहा है कि पायलट ने बहादुरी से बड़ी त्रासदी को टाल दिया।

Showed Immense Courage PM Modi Praises flydubai's Indian pilot Captain Smit Machhar
'कैप्टन स्मित मच्छार हीरो हैं', भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद हुए पीएम मोदी | Image: Republic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के भारतीय मूल के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के बहादुरी की जमकर तारीफ की है। पीएम ने कहा कि उनकी बहादुरी से बड़ी त्रासदी टाल गई। पायलट कैप्टन स्मित मच्छार ने अपनी जान की बाजी लगाकर सैकड़ों यात्रियों की जान बचाई। उनकी इस बहादुरी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रतिक्रिया दी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कैप्टन स्मित मच्छार की जमकर तारीफ की। पीएम मोदी ने लिखा, “हर भारतीय को आपकी बहादुरी पर गर्व है। आपने दूसरों की जान बचाने के लिए जबरदस्त हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया।”

कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं-PM MODI

पीएम मोदी ने पोस्ट में लिखा है- "कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। सबसे बड़े खतरे का सामना करते हुए और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद, उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत हिम्मत और अटूट संकल्प दिखाया। उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई। भारत को कैप्टन स्मित मच्छार पर गर्व है। उनके जल्द ठीक होने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करता हूं।"

फ्लाई दुबई प्लेन में क्या हुआ था?

बता दें कि संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से इजरायल जा रहे एक यात्री विमान को बुधवार को सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।  कुछ समय के लिए विमान को हाईजैक किए जाने की आशंका पैदा हो गई और इजरायल ने अपने लड़ाकू विमान भी भेज दिए। इजरायली मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना विमान के दो पायलटों के बीच झगड़े की वजह से हुई।

Advertisement

को-पायलट की साजिश नाकाम!

विमान जब 34000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा होता है तो अचानक कॉकपिट से चीखने की आवाज आने लगती है। फ्लाइट में चीख-पुकार मच जाती है। विमान में सवार यात्रियों को कुछ पता नहीं चलता है। लेकिन तभी विमान अचानक नीचे गिरने लगता है। एक यात्री ने बताया कि सिर्फ 2 मिनट के अंदर विमान करीब 17000 फीट नीचे गिर गया। लोग ऊपर वाले से जान बचने की दुआ करने लगते हैं।

कैप्टन स्मित मच्छार बने रियल हीरो

कॉकपिट के अंदर को-पायलट ने पायलट पर चाकू से हमला कर दिया। जिस पायलट पर हमला किया वो भारतीय मूल कैप्टन स्मित मच्छार हैं। लेकिन मच्छार अपनी जान पर खेलकर विमान में सवार करीब 180 यात्रियों की जान बचाने की कोशिश की। पायलट ने पूरी कोशिश कर कॉकपिट का दरवाजा खोला फिर 2-3 इजरायली पैसेंजर कॉकपिट में घुसते हैं और चाकू मारने वाले को काबू करते हैं। अब पूरी दुनिया में  कैप्टन स्मित मच्छार के हौसले की तारीफ हो रही है। 
 

Advertisement

यह भी पढ़ें: एक और 9/11 होने से बच गया? विमान के अंदर के खौफनाक VIDEO देख हिली दुनिया

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड