अपडेटेड 22 September 2025 at 17:39 IST

GST Reforms 2025: PM मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी 'GST बचत उत्सव' की शुभकामनाएं, कहा- ये नेक्सट जनरेशन जीएसटी रिफॉर्म

Prime Minister's letter: उन्होंने आगे लिखा है, “इस वर्ष त्योहारों में हमें एक और उपहार मिल रहा है। 22 सितंबर से Next Generation GST Reforms लागू होने के साथ ही पूरे देश में 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत हो गई है। इन रिफॉर्म्स से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी को फायदा होगा।”

Prime Minister Modi letter
Prime Minister Modi letter | Image: Narendra Modi/X

Prime Minister's letter, PM Modi Letter: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नवरात्रि के पहले दिन नई जीएसटी स्लैब लागू होते ही देशवासियों के लिए पत्र लिखा है। इस पत्र की शुरुआत में उन्होंने सबसे पहले देशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामना दी है।

पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर इस पत्र को शेयर करके लिखा है, "आइए, ‘GST बचत उत्सव’ के साथ त्योहारों के इस मौसम को नई उमंग और नए जोश से भर दें! GST की नई दरों का मतलब है- हर घर के लिए अधिक से अधिक बचत, साथ ही व्यापार और कारोबार के लिए बड़ी राहत।"

मालूम हो कि इससे पहले यानी 21 सितंबर को पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन किया था। शाम बजे से पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा था, "देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।"

अब आइए जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पत्र में देशवासियों के लिए क्या लिखा है...
 

Advertisement

पूरे देश में 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने 'प्रधानमंत्री के पत्र' की शुरुआत में लिखा है, “आपको और आपके परिवार को शक्ति की उपासना के पर्व नवरात्रि की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। मेरी प्रार्थना है, ये त्योहार आप सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लेकर आए।”

उन्होंने आगे लिखा है, “इस वर्ष त्योहारों में हमें एक और उपहार मिल रहा है। 22 सितंबर से Next Generation GST Reforms लागू होने के साथ ही पूरे देश में 'GST बचत उत्सव' की शुरुआत हो गई है। इन रिफॉर्म्स से किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी, लघु उद्योग, कुटीर उद्योग, सभी को फायदा होगा।”

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी के पत्र की बड़ी बातें 

  1. नए GST रिफॉर्म्स की विशेषता है कि अब मुख्य रूप से सिर्फ दो ही स्लैब रहेंगे। रोजमर्रा की जरूरी चीजें जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और कई अन्य सामान अब या तो टैक्स फ्री होंगे या 5% की सबसे कम स्लैब में आएंगे। घर बनाने, गाड़ी खरीदने, बाहर खाने या परिवार के साथ छुट्टियां मनाने जैसे सपनों को पूरा करना अब आसान होगा। हेल्थ इंश्योरेंस पर भी अब GST को शून्य कर दिया गया है।
  2. मुझे ये देखकर अच्छा लगा कि कई दुकानदार और व्यापारी 'पहले और अब' के बोर्ड लगाकर, लोगों को बता रहे हैं कि कोई सामान कितना सस्ता हो गया है। हमारी GST यात्रा 2017 में शुरू हुई थी। तब देश को अनेक तरह के टैक्स और टोल के जंजाल से मुक्ति मिली थी। इससे ग्राहकों और व्यापारियों, कारोबारियों को बहुत राहत मिली थी। अब ये नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म हमें और आगे ले जा रहे हैं। इसमें सिस्टम को और सरल बनाया गया है। इससे हमारे दुकानदार साथियों, लघु उद्योगों की सहूलियत और बढ़ेगी।
  3. नागरिक देवो भव हमारा मंत्र है। पिछले 11 वर्षों में हमारे प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। देश में एक नियो मिडिल क्लास तैयार हुआ है। अब इसे और सशक्त बनाया जा रहा है। हमने मध्यम वर्ग को भी मजबूत किया है। 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है। अगर इनकम टैक्स में छूट और नए GST Reforms को मिलाकर देखें, तो देशवासियों के सालाना लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए बचेंगे।
  4. देश ने 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसे सिद्ध करने के लिए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना जरूरी है। नए GST रिफॉर्म्स से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी तेज गति मिलेगी। आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं। चाहे ब्रांड कोई भी हो, कंपनी कोई भी हो, अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है, तो वो स्वदेशी है। जब भी आप अपने देश के कारीगरों, श्रमिकों और इंडस्ट्री के बनाए सामान को खरीदते हैं, तो आप कई परिवारों की रोजी-रोटी में मदद करते हैं और देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करते हैं।
  5. पत्र के आखिरी में पीएम मोदी ने कहा, “मैं अपने दुकानदारों और व्यापारियों से भी अपील करता हूं कि वो स्वदेशी सामान ही बेचें। आइए गर्व से कहें, ये स्वदेशी है। आपके घर की बचत बढ़े, आपके सपने पूरे हों, आप अपने पसंद की चीजों के साथ त्योहारों की चमक बढ़ाएं... मेरी यही कामना है। एक बार फिर, मैं आपको नवरात्रि के साथ ही 'GST बचत उत्सव' की शुभकामनाएं देता हूं। धन्यवाद !”
     

ये भी पढ़ें - इनकम टैक्स और GST दर कम होने से कुल 2.5 लाख करोड़ की बचत, ये मीडिल क्लास के लिए डबल बोनांजा- PM मोदी

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 22 September 2025 at 17:39 IST