अपडेटेड 21 September 2025 at 17:51 IST
इनकम टैक्स और GST दर कम होने से कुल 2.5 लाख करोड़ की बचत, ये मीडिल क्लास के लिए डबल बोनांजा- PM मोदी
PM Modi's address to the nation: प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान इनकम टैक्स और GST दर कम होने पर भी अपनी बात कही और कहा कि इससे कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। यह मीडिल क्लास के लिए डबल बोनांजा है।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

PM Modi's address to the nation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों को संबोधित किया। शाम बजे से पीएम मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा, " शक्ति की उपासना का पर्व नवरात्रि कल से शुरू हो रहा है, आप सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं। नवरात्रि के पहले दिन से, देश आत्मनिर्भर भारत अभियान की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।"
पीएम मोदी ने कहा, "कल, नवरात्रि के पहले दिन, 22 सितंबर को सूर्योदय के साथ ही अगली पीढ़ी के GST सुधार लागू हो जाएंगे... यह GST बचत उत्सव आपकी बचत को बढ़ाएगा और आप अपनी मनचाही चीजें ज्यादा आसानी से खरीद पाएंगे। इस बचत उत्सव से देश के गरीब, मध्यम वर्ग, युवा, किसान, महिलाएं, दुकानदार, व्यापारी, सभी को बहुत लाभ होगा।" प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान इनकम टैक्स और GST दर कम होने पर भी अपनी बात कही और कहा कि इससे कुल 2.5 लाख करोड़ रुपये की बचत होगी। यह मीडिल क्लास के लिए डबल बोनांजा है।
बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "अगर हम इनकम टैक्स में छूट और जीएसटी में छूट को जोड़ दें तो एक साल में जो निर्णय हुए हैं, उससे देश के लोगों को ढाई लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत होगी।" पीएम मोदी ने आगे कहा, "तभी तो मैं कह रहा हूं कि यह बचत उत्सव है।" प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमें आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना ही होगा और भारत को आत्मनिर्भर बनाने का बहुत बड़ा दायित्व हमारे MSME's यानी हमारे लघु, मध्यम और कुटीर उद्योगों पर भी है।"
उन्होंने कहा, "जो देश की लोगों की जरूरत का है, जो हम देश में ही बना सकते हैं, वो हमें देश में ही बनाना चाहिए। GST की दरें कम होने से नियम और प्रक्रियाएं और आसान बनने से हमारे MSME's, हमारे लघु उद्योगों को, हमारे कुटीर उद्योगों को बहुत फायदा होगा। उनकी बिक्री बढ़ेगी और टैक्स भी कम देना पड़ेगा। यानी उनको भी डबल फायदा होगा।"
Advertisement
रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी - पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जब आपने 2014 में हमें अवसर दिया, तो हमने जनहित और राष्ट्रहित में GST को अपनी प्राथमिकता बनाया... सबको साथ लेकर, आजाद भारत का सबसे बड़ा कर सुधार लागू किया गया। केंद्र और राज्य के प्रयासों का ही परिणाम था कि देश दर्जनों करों के जाल से मुक्त हुआ... एक राष्ट्र, एक कर का सपना साकार हुआ... सुधार एक सतत प्रक्रिया है।"
उन्होंने आगे कहा, " जब समय बदलता है, जब देश की जरूरतें बदलती हैं, तो अगली पीढ़ी के सुधार भी उतने ही महत्वपूर्ण हो जाते हैं... इसीलिए ये नए GST सुधार लागू किए जा रहे हैं... अब केवल 5% और 18% के स्लैब होंगे, यानी रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगी..."
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 21 September 2025 at 17:32 IST