विकास के पथ पर दौड़ रहा भारत, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने को तैयार: PM Modi

बजट पोस्ट कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

PM Modi
PM Modi | Image: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को केंद्रीय बजट 2024-25 के बाद विकसित भारत की ओर यात्रा सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को लेकर विस्तृत जानकारी दी। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, आज भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी आर्थिक ताकत है और वो दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।


विकसित भारत की ओर यात्रा सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, महामारी के दौरान हम चर्चा करते थे और उन चर्चाओं का केंद्र बिंदु 'विकास को वापस लाना' होता था। मैंने तब कहा था कि भारत बहुत जल्द विकास के पथ पर दौड़ेगा। आज भारत 8% की गति से बढ़ रहा है। भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था  बनेगा।

हमारी सरकार ने बजट में तीन गुना इजाफा किया-पीएम मोदी

केंद्रीय बजट 2024-25 पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा, 2013-2014 में जब पिछली सरकार का आखिरी बजट आया था, वो ₹16 लाख करोड़ का था। आज हमारी सरकार में बजट तीन गुना बढ़कर ₹48 लाख करोड़ पहुंच गया है। पहली की सरकार के 10 साल की तुलना में हमारी सरकार ने रेलवे का बजट 8 गुना बढ़ाया है, हाइवे का बजट 8 गुना, कृषि का बजट 4 गुना से अधिक बढ़ाया है रक्षा का बजट 2 गुना बढ़ाया है।

पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यह उपलब्धि उनके तीसरे कार्यकाल में हासिल कर ली जाएगी। उन्होंने बजट में घोषित विभिन्न उपायों, खासकर सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र को बढ़ावा देने वाले उपायों का जिक्र किया, जो रोजगार के करोड़ों अवसर उत्पन्न करता है।

Advertisement

पीएम मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया भारत और आपकी ओर देख रही है। सरकार की नीतियां, प्रतिबद्धता और निवेश वैश्विक विकास की नींव बन रहे हैं। दुनिया भर के निवेशक भारत आने को इच्छुक हैं। विश्व नेता भारत को लेकर सकारात्मक हैं। यह भारतीय उद्योग के लिए स्वर्णिम अवसर है और हमें इस अवसर को गंवाना नहीं चाहिए।

यह भी पढ़ें:पीड़ित परिवार को 2 लाख की मदद, घायलों को 50 हजार...PM मोदी देंगे मुआवजा

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड