Ram Mandir: PM मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति को दिया ऐसा गिफ्ट, निहारते रह गए इमैनुएल मैक्रों
PM Narendra Modi-Macron News: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों Republic Day Parade में मुख्य अतिथि थे। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें एक गिफ्ट भी दिया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Narendra Modi-Macron News: फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों 26 जनवरी की परेड में मुख्य अतिथि के तौर पर भारत आए हैं। इससे पहले उन्होंने जयपुर में लैंड किया था, जहां पीएम मोदी ने उनके साथ एक रोड शो भी किया। दोनों की ये मुलाकात काफी शानदार रही।
इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया, जिसमें पीएम मोदी मैक्रों को एक गिफ्ट देते हुए दिखाई पड़े। आपको बता दें कि ये गिफ्ट इतना मनमोहक था कि मैक्रों कुछ देर तक उसे निहारते रह गए और फिर उनके चेहरे पर मुस्कान आ गई।
पीएम मोदी ने दिया राम मंदिर का मॉडल
पीएम मोदी ने जयपुर में फ्रांस के राष्ट्रपति को राम मंदिर का एक मॉडल गिफ्ट किया। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम मोदी मुस्कुराते हुए मैक्रों को राम मंदिर का मॉडल दे रहे हैं और फिर उन्होंने मैक्रों से हाथ भी मिलाया। इस दौरान मनमोहक गिफ्ट पाकर मैक्रों भी कुछ देर के लिए उसे निहारते रह गए। इसके बाद उनके चेहरे पर भी मुस्कान दिखाई पड़ी।
आपको बता दें कि पीएम मोदी ने मैक्रों के साथ जंतर-मंतर के दौरे की तस्वीरें अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीरें शेयर करते हुए पीएम ने लिखा- 'राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ जयपुर में जंतर-मंतर का दौरा किया। यह यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भारत की समृद्ध खगोल विज्ञान विरासत का प्रमाण है।'
Advertisement
पीएम मोदी ने कहा- 'यह प्राचीन ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के मिश्रण के सामान्य मूल्य भी प्रतीक है, जिसे भारत और फ्रांस महत्व देते हैं।'
छात्रों के लिए मैक्रों का बड़ा ऐलान
पूरा देश आज (26 जनवरी) को 75वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा है। फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों ने इस बीच भारत को बड़ा तोहफा दिया है। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने शुक्रवार को 30,000 भारतीय छात्रों को फ्रांस में पढ़ने के लिए आमंत्रित करने की पहल साझा की। रिपब्लिक डे के मौके पर कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने से पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने X हैंडल पर लिखा- '2030 तक फ्रांस में 30,000 भारतीय छात्र। यह एक बहुत ही महत्वाकांक्षी लक्ष्य है, लेकिन मैं इसे पूरा करने के लिए दृढ़ संकल्पित हूं।'