PM Modi South Africa Visit: प्रधानमंत्री मोदी का 3 दिवसीय दक्षिण अफ्रीका दौरा, G20 लीडर्स समिट में इन मुद्दों पर हो सकती है अहम चर्चा
PM Modi South Africa Visit: विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका गणराज्य द्वारा आयोजित 20वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21-23 नवंबर, 2025 को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

PM Modi South Africa Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर यानी शुक्रवार से तीन दिवसीय दौरे पर साउथ अफ्रीका जा रहे हैं। इसकी जानकारी दिल्ली में एक प्रेस वार्ता के दौरान विदेश मंत्रालय के सेक्रेटरी (ER) सुधाकर दलेला ने दी।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामफोसा के बुलावे पर G20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए जा रहे हैं।
21 से 23 नवंबर तक पीएम मोदी की यात्रा
मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय में सेक्रेटरी (ER) सुधाकर दलेला ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ अफ्रीका के प्रेसिडेंट सिरिल रामफोसा के बुलावे पर G20 लीडर्स समिट में शामिल होने के लिए 21 से 23 नवंबर तक जोहान्सबर्ग, साउथ अफ्रीका जाएंगे।"
उन्होंने आगे बताया, "यह प्रधानमंत्री का साउथ अफ्रीका का चौथा ऑफिशियल दौरा होगा, इससे पहले 2016 में उनका द्विपक्षीय दौरा और बाद में 2018 और 2023 में दो BRICS समिट हुए थे।"
सुधाकर दलेला ने बताया कि यह अफ्रीका की धरती पर होने वाला पहला G20 समिट है। 2023 में सफल प्रेसीडेंसी होस्ट करने के बाद यह समिट भारत के लिए अपनी प्रायोरिटीज को जारी रखने के लिए जरूरी होगा।
Advertisement
इन विषयों पर हो सकती है चर्चा
विदेश मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका गणराज्य द्वारा आयोजित 20वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 21-23 नवंबर, 2025 को जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे।
यह वैश्विक दक्षिण में आयोजित होने वाला लगातार चौथा जी20 शिखर सम्मेलन होगा। शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री जी20 एजेंडे पर भारत के दृष्टिकोण को सामने रखेंगे। प्रधानमंत्री के शिखर सम्मेलन के सभी तीन सत्रों में बोलने की उम्मीद है। ये सत्र इस विषय पर हैं:-
- समावेशी और सतत आर्थिक विकास जिसमें कोई पीछे न छूटे: हमारी अर्थव्यवस्थाओं का निर्माण; व्यापार की भूमिका; विकास के लिए वित्तपोषण और ऋण का बोझ
- एक लचीला विश्व - जी20 का योगदान: आपदा जोखिम में कमी; जलवायु परिवर्तन; न्यायसंगत ऊर्जा संक्रमण; खाद्य प्रणाली
- सभी के लिए एक उचित और न्यायपूर्ण भविष्य: महत्वपूर्ण खनिज; सभ्य कार्य; कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)