अपडेटेड 20 November 2025 at 13:33 IST
Nitish Kumar Oath: CM नीतीश के हाथ में हाथ, फिर चारों ओर गमछा लहराकर जनता का अभिवादन, PM मोदी के अनोखे अंदाज की हो रही चर्चा, VIDEO
Bihar news: पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार में जबरदस्त केमिस्ट्री देखने मिली। वहीं, समारोह में पीएम मोदी ने देसी अंदाज दिखाते हुए गमछा लहराकर भी जनता का अभिवादन किया।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 3 min read

Bihar NDA Government: बिहार में एनडीए की नई सरकार का गठन हो गया है। नीतीश कुमार ने 10वीं बार सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह संपन्न होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनोखा अंदाज देखने मिला। उन्होंने कभी हाथ जोड़ते हुए झुककर तो कभी गमछा लहराकर बिहार की जनता का अभिवादन किया। शपथ ग्रहण समारोह से पीएम मोदी का ये 'गमछा मोमेंट' वायरल हो गया है।
आज (20 नवंबर) पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में नीतीश समेत कुल 26 मंत्रियों को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद ने शपथ दिलाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई बीजेपी-NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्री इस समारोह में शामिल हुए।
बिहार की जनता का झुककर किया अभिवादन
शपथ ग्रहण पूरा होते ही पीएम मोदी ने अपना देसी स्टाइल दिखाया। पहले उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का हाथ थाम और उठाया। फिर कई बार झुककर बिहार की जनता को एनडीए की प्रचंड जीत के लिए धन्यवाद कहा।
फिर चारों ओर लहराया गमछा
इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देसी अंदाज दिखाते हुए अपना गमछा भी लहराया। वो करीब 30 सेकेंड तक चारों तरफ गमछा लहराते रहे। उनका ये अंदाज देख गांधी मैदान में मौजूद हर कोई गदगद हो गया। सभी जोश से भर गए। उनके साथ कई महिलाएं और दूसरे लोग गमछा लहराते दिखे थे। इससे पहले बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद दिल्ली मुख्यालय में विजय समारोह के दौरान भी पीएम मोदी ने देसी अंदाज में गमछा लहराया था।
Advertisement
NDA गठबंधन को मिली बंपर जीत
बिहार चुनाव 2025 में इस बार एनडीए गठबंधन ने शानदार जीत हासिल की। 243 विधानसभा वाले राज्ये में अकेले NDA ने 202 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं, महागठबंधन 35 सीटों पर सिमटकर रह गया। इस बार के चुनाव में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। बीजेपी को 89 जबकि जेडीयू को 85 सीटें मिली। वहीं, इसके अलावा एनडीए के सहयोगी दलों में लोजपा (रामविलास) को 19 सीटों पर जीत हासिल हुई है, HAM को 5 सीट तो आरएलएम को 4 सीट मिली है। इस बार के चुनाव में जहां RJD 25, तो कांग्रेस को महज 6 सीटों से संतोष करना परा है। औवेसी की पार्टी ने 5 सीटें जीत ली है। CPI (ML) को 2 सीट, सीपीआई (M) को 1 सीट मिली है।
यह भी पढ़ें: BJP के 14, JDU के 8 तो चिराग और मांझी के कितने? नीतीश कुमार के साथ इन नेताओं ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें पूरी LIST
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 20 November 2025 at 13:33 IST