अपडेटेड 6 May 2024 at 22:43 IST

'मुझे भी खुद को डांस करते देख मजा आया...', PM मोदी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो; देखकर हंस पड़ेंगे आप

PM Modi shared video on x: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है।

PM Modi
PM Modi | Image: PTI

PM Modi shared video on x: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। ये एक एनीमेशन वीडियो है जिसमें पीएम मोदी जैसा दिखने वाला शख्स डांस करते हुए दिख रहा है।

पीएम मोदी ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'आप सभी की तरह मुझे भी खुद को डांस करते हुए देखकर मजा आया। चरम चुनावी मौसम में ऐसी रचनात्मकता सचमुच आनंददायक है!'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शेयर किया वीडियो

PM मोदी ने Krishna नाम के यूजर का वीडियो रि-ट्वीट किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए कृष्णा ने लिखा है- 'यह वीडियो पोस्ट कर रहा हूं, क्योंकि मैं जानता हूं कि 'द डिक्टेटर' मुझे इसके लिए गिरफ्तार नहीं करवाएंगे।' आपको बता दें कि पीएम मोदी ने इस यूजर के वीडियो को काफी हल्के मूड में लिया और देखकर खूब एंजॉय भी किया। उन्होंने ये भी लिखा कि चुनावी समय ऐसी क्रिएटिविटी सचमुच काफी आनंददायक हो जाती है।

दिल्ली के लिए BJP के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में PM मोदी

इससे पहले दिल्ली में होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली के लिए जारी बीजेपी की इस लिस्ट में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित 40 नाम शामिल हैं।

Advertisement

दिल्ली के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

  • नरेंद्र मोदी
  • जगत प्रकाश नड्डा
  • राजनाथ सिंह
  • अमित शाह
  • नितिन गड़करी
  • पीयूष गोयल
  • योगी आदित्यनाथ
  • हरदीप सिंह पुरी
  • स्मृति ईरानी
  • अर्जुन राम मेघवाल
  • डॉ. मोहन यादव
  • पुष्कर सिंह धामी
  • भजन लाल शर्मा
  • नायब सिंह सैनी
  • हिमंत बिस्वा सरमा
  • देवेन्द्र फडनवीस
  • प्रेम चंद बैरवा
  • दीया कुमारी
  • सम्राट चौधरी
  • अरूण सिंह
  • तरूण चुघ
  • दुष्यन्त कुमार गौतम
  • ओम प्रकाश धनखड़
  • अलका गुर्जर
  • मनजिंदर सिंह सिरसा
  • अनिल बलूनी
  • वीरेन्द्र सचदेवा
  • मनोज तिवारी
  • हेमा मालिनी
  • के. अन्नामलाई
  • मुख्तार अब्बास नकवी
  • हर्ष वर्धन
  • मीनाक्षी लेखी
  • विजय गोयल
  • प्रवेश वर्मा
  • रमेश बिधूड़ी
  • गौतम गंभीर
  • विजेन्द्र गुप्ता
  • सतीश उपाध्याय
  • अरविन्दर सिंह लवली

दिल्ली में बीजेपी उम्मीदवार

  • रामवीर सिंह बिधूड़ी- दक्षिणी दिल्ली
  • मनोज तिवारी- उत्तर पूर्वी
  • हर्ष मल्होत्रा- पूर्वी दिल्ली
  • कमलजीत सहरावत- पश्चिमी दिल्ली
  • योगेंद्र चंदोलिया- उत्तर पश्चिमी
  • बांसुरी स्वराज-  नई दिल्ली
  • प्रवीण खंडेलवाल- चांदनी चौक

ये भी पढ़ेंः केजरीवाल फिर फंसे! 'सिख फॉर जस्टिस' से फंडिंग मामले में LG ने की NIA जांच की सिफारिश

Advertisement

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 6 May 2024 at 22:28 IST