तेलंगाना की धरती से पीएम मोदी ने खोला बड़ा राज, जनता के सामने बताया- कहां खर्च करते हैं अपनी सैलरी
तेलंगाना के संगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बताया कि वो अपनी महीने की सेलेरी कहां खर्च करते हैं।
- प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी
- 2 min read

प्रधानमंत्री मोदी( PM MODI) अपने दो दिवसीय तेलंगाना दौरे पर मंगलवार को हैदराबाद पहुंचे। पीएम मोदी ने हैदराबाद में करोड़ों की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम ने घटकेसर और लिंगमपल्ली के बीच एमएमटीएस सुविधा को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद संगारेड्डी में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपनी सैलरी को कैसे और कहां खर्च करते हैं।
पीएम मोदी ने संगारेड्डी में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर परिवारवाद पर हमला किया और कहा 140 करोड़ की जनता मोदी का परिवार है। पीएम ने कहा, वो कहते हैं - Family First, मोदी कहता है - Nation First। उनके लिए उनका परिवार भी सबकुछ है। मेरे लिए देश का हर परिवार सबकुछ है। इन्होंने अपने परिवार के हितों के लिए देशहित को बलि चढ़ा दिया। मोदी ने देशहित के लिए खुद को खपा दिया है।
मैं अपनी सैलरी भी जरूरतमदों पर खर्च कर देता हूं-PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा,ये परिवारवादियों ने देश को लूटा और अपनी तिजोरियां भरी। मुझे जो सरकार से हर महीने की सैलेरी मिलती है उसमें से मैं कुछ न कुछ लोगों पर खर्च कर देता हूं। परिवारवादियों ने सरकारों में रहकर महंगे गिफ्ट लिए हैं लेकिन मैं मिले सारे गिफ्ट की नीलामी कर देता हूं और जो पैसे आते हैं वो पैसे मां गंगा की सेवा में लगा देता हूं।
विपक्ष पर पीएम मोदी का बड़ा आरोप
विपक्ष पर बड़ा आरोप लगाते हुए पीएम मोदी ने कहा, परिवारवादियों ने देश को लूटा अपनी तिजोरियां भरी, मगर मोदी को जो सरकार से तनख्वाह मिलती है, सरकार से जो महीने का पेमेंट मिलता है उसमें से भी जब-जब मौका आया कुछ न कुछ मैंने लोगों के लिए खर्च कर दिया है। परिवारवादियों ने सरकर में रहकर महंगे-मंहगे गिफ्ट लिए हैं,सौगात लिए हैं और गिफ्ट के जरिए भी अपने काले धन को सफेद किया है। मगर मोदी सारे गिफ्ट को नीलामी कर देता है।